Sport : CWG 2026 Schedule Day-11: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन ऐसा रहेगा भारत का शेड्यूल, जानिए कौन-कौन से मेडल मैच होंगे #INA

CWG 2026 Schedule Day-11: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आज 2 अगस्त को आखिरी दिन का खेल खेला जाएगा. बीते दिन भारतीय एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन किया और कुल 8 मेडल आए. बॉक्सिंग में भारत के 10 खिलाड़ी फाइनल में उतर थे, जिसमें 7 ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इस इवेंट में भारत को अब तक 39 मेडल मिल चुका है, जिसमें 13 गोल्ड और 17 सिल्वर मेडल शामिल है. जबकि 9 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं.

मेडल टैली में चौथे नंबर पर है भारत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि भारतीय एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुक्केबाजी, जूडोकाओं और पैरा गेम्स में मेडल्स जीते. शनिवार को 8 गोल्ड मेडल्स के साथ भारत कुल 39 मेडल्स जीते और इसी के साथ CWG 2026 की अंक तालिका में भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया है.

भारत के नाम अब तक 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल दर्ज हो चुके हैं. लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया 62 गोल्ड के साथ टॉप पर है. वहीं इंग्लैंड (26 गोल्ड) दूसरे और कनाडा (18 मेडल) तीसरे नंबर पर है.

जूडो में भारत का शेड्यूल

दोपहर 2:30 बजे से महिलाओं के 78 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ-16 में ईशरूप नारंग का मुकाबला स्कॉटलैंड की निकोल वुड से होगा.

दोपहर 2:30 बजे से पुरुषों के 100 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ-16 में अवतार सिंह का सामना साइप्रस के एरिस्टोस माइकल से होगा. 

दोपहर 2:30 बजे से पुरुषों के 100 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के राउंड ऑफ-16 में यश घांगस की भिड़ंत वेल्स के जोशुआ व्हाइटहाउस से होगी.

अगर ये तीनों खिलाड़ी अपने शुरुआती मुकाबले जीतते हैं तो शाम 7:30 बजे होने वाले मेडल राउंड में उतरेंगे.

ट्रैक साइक्लिंग में भी मेडल की उम्मीद

दोपहर 2:09 बजे से पुरुषों की 40 किमी पॉइंट्स रेस क्वालिफाइंग में हर्षवीर सिंह सेखों (हीट-1) और दिनेश कुमार (हीट-2) हिस्सा लेंगे.

दोपहर 3:51 बजे से पुरुषों की 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम भारत की चुनौती पेश करेंगे.

रात 8:40 बजे से महिलाओं की C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल में लीशा दास एक्शन में नजर आएंगी.

रात 9:09 बजे से पुरुषों की 40 किमी पॉइंट्स रेस का फाइनल होगा, जिसमें हर्षवीर सिंह सेखों और दिनेश कुमार क्वालिफाई करने पर हिस्सा लेंगे.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन भारतीय दल की कोशिश अधिक से अधिक पदक जीतकर अपने अभियान का यादगार समापन करने की होगी.

मेडल टैली पर डालिए नजर

रैंकदेश🥇 गोल्ड🥈 सिल्वर🥉 ब्रॉन्जकुल
1ऑस्ट्रेलिया634746156
2इंग्लैंड495340142
3कनाडा20182462
4भारत1317939
5न्यूजीलैंड13151846
6स्कॉटलैंड11121841
7दक्षिण अफ्रीका991331
8मलेशिया86822
9नाइजीरिया751022
10केन्या67518

ये भी पढ़ें: भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार किया ये कारनामा, 10 मुकाबलों में 7 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल जीतकर रचा नया इतिहास

CWG 2026 Schedule Day-11: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आखिरी दिन ऐसा रहेगा भारत का शेड्यूल, जानिए कौन-कौन से मेडल मैच होंगे





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button