खबर शहर , घर से निकलें संभलकर: आज शाम से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, जगह-जगह किया गया डायवर्जन; देख लें ये रूट प्लान – INA

यातायात पुलिस ने श्रावण मास में कांवड़ यात्रा और प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन) लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था 2 अगस्त की शाम 4 बजे से 3 अगस्त को कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।


डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बाहरी यातायात को सुचारू रखने के लिए विस्तृत मार्ग परिवर्तन योजना बनाई गई है। मथुरा-फिरोजाबाद मार्ग पर एनएच-19 खुला रहेगा। जयपुर, अलीगढ़, भरतपुर और फतेहपुर सीकरी से आने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास का प्रयोग करेंगे। यमुना एक्सप्रेस-वे से आगरा आने वाले वाहन खंदौली पर न उतरकर कुबेरपुर से जाएंगे। हाथरस और जलेसर (एटा) से आने वाले वाहन एनएच-19 से मुड़ी चौराहा या टूंडला होकर गुजरेंगे। फतेहाबाद रोड और शमसाबाद से आने वाले भारी वाहन रिंग रोड या गुतिला अंडरपास का उपयोग करेंगे। एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। शहर के सभी प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाकर मार्ग परिवर्तन लागू होगा। कांवड़ियों के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button