यूपी – UP News: महिला नेतृत्व में चमका यूपी, हुरुन इंडिया 2026 की सूची में पांच बेटियों ने बढ़ाया मान; नोएडा का जलवा – INA

कैंडेरे-हुरुन इंडिया महिला नेतृत्व 2026 की सूची में भले ही महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक का दबदबा रहा हो, लेकिन उत्तर प्रदेश ने भी महिला नेतृत्व के उभरते केंद्र के रूप में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। खेल, पत्रकारिता और उद्यमिता जैसे विविध क्षेत्रों में राज्य की पांच महिलाओं को राष्ट्रीय सूची में स्थान मिला है।