Sports- CWG 2026: देश के लिए लड़ते हुए गंवाया एक पैर, अब कॉमनवेल्थ में जीता स्वर्ण; सोमन राणा बोले- आसान नहीं थी राह -#INA

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरा एथलीट सोमन राणा की सफलता संघर्ष, साहस और जज्बे की मिसाल है। पुरुष एफ57 शॉटपुट स्पर्धा में 13.40 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर स्वर्ण जीतने वाले सोमन ने बताया कि भारतीय सेना में ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपना दाहिना पैर गंवा दिया था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आज देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स का स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया।


Credit By Amar Ujala

Back to top button