Sport : 'टीम इंडिया में वापसी मेरा लक्ष्य नहीं, जहां हूं, वहां खुश हूं…', ODI वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी #INA

ODI World Cup 20267: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन में अभी 1 साल से ज्यादा का वक्त है, लेकिन क्रिकेट के इस सबसे बड़े महाकुंभ की चर्चाएं अभी से शुरू हो गई है. इस टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू भी कर दी है. वनडे वर्ल्ड कप 2027 की संयुक्त मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे. वहीं वनडे वर्ल्ड कप के लिए कई भारतीय खिलाड़ियों की टीम में वापसी कराने की मांग हो रही है, जो वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं. इन खिलाड़ियों में अनुभवी स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी शामिल हैं. अब भुवी ने वर्ल्ड कप खेलने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. 

भुवनेश्वर कुमार की हो रही टीम इंडिया में वापसी की मांग

भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2022 में खेला था. हालांकि भुवी ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी खेल को जारी रखा. आईपीएल के पिछले 2 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसे देखते हुए वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए उन्हें टीम इंडिया में वापसी की मांग हो रही है. अब भुवी ने इसपर बात की है.

भुवनेश्वर कुमार ने अब RCB पॉडकास्ट में कई चीजो पर बात की है. उन्होंने कहा कि वो काफी शांत रहते हैं, जिसका क्रेडिट उनकी फैमली को जाता है. उन्होंने बताया कि उनके घर पर कभी क्रिकेट की बात नहीं होती है. भुवी ने यह भी कहा कि हम कभी भी इस बारे में बात नहीं करते कि मैं टीम इंडिया में वापसी कर पाऊंगा या नहीं या फिर मेरा सेलेक्शन क्यों नहीं किया गया. उनका मनना है कि बदलाव खेल का एक बड़ा हिस्सा है और समय के साथ नई पीढ़ी आती है और यह खेल का हिस्सा है. भुवी ने कहा कि अभी मैं जहां हूं, वहां खुश हूं.

भुवनेश्वर कुमार ने RCB पॉडकास्ट में कहा, “मैंने भारत के लिए खेलने का अपना सपना पहले ही जी चुका हूं, इसलिए टीम इंडिया में वापसी करना अब ऐसी चीज नहीं है जिसके पीछे मैं भाग रहा हूं.आज, मैं क्रिकेट खेलता हूं क्योंकि मुझे वास्तव में इस खेल से प्यार है. मैं साल भर ट्रेनिंग करके, घरेलू टूर्नामेंटों और यूपी टी20 लीग में खेलकर खुद को समर्पित रखता हूं, और इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करता हूं कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मुझे पर्याप्त आराम मिले.”

यह भी पढ़ें:  अभिषेक शर्मा ने ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए ठोक दिया दावा, वनडे में सिर्फ 91 गेंदों पर जड़ दिए 233 रन

'टीम इंडिया में वापसी मेरा लक्ष्य नहीं, जहां हूं, वहां खुश हूं…', ODI वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button