यूपी – UP: नीलगाय से टकराई सपा विधायक इंद्राणी वर्मा की कार, सभी लोग सुरक्षित; लखनऊ जाते समय बहराइच में हुआ हादसा – INA

यूपी के बहराइच में रविवार सुबह सपा विधायक इंद्राणी वर्मा की कार नीलगाय से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि विधायक समेत वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। कुछ लोगों को हल्की चोटें आने की बात कही जा रही है।


हादसा कैसरगंज क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर हुआ। श्रावस्ती के भिनगा विधानसभा सीट से सपा विधायक इंद्राणी वर्मा सुबह कार से लखनऊ जा रही थीं। रास्ते में अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। चालक के वाहन नियंत्रित करने से पहले कार नीलगाय से टकरा गई। हालांकि वाहन की गति अधिक न होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

सूचना पर एक निजी स्कूल के प्रबंधक मशकूर हबीब ने विधायक के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था कराई। इसके बाद वह अन्य लोगों के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। विधायक इंद्राणी वर्मा ने बताया कि सड़क पर अचानक नीलगाय आने से वाहन टकरा गया था। सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button