Sport : 'ड्रेसिंग रूम में इसे लेकर जो…', टीम इंडिया के साथ खत्म हुआ सफर, पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट #INA

Team India: भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल खत्म हो गया है. उनके फील्डिंग कोच रहते टीम इंडिया ने 3 आईसीसी खिताब जीते, जबकि 2 बार एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया. टी दिलीप ने भारतीय टीम के 2 हेड कोच के साथ काम किया. उन्होंने राहुल द्रविड़ के हेड कोच रहते अपने कार्यकाल की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने गौतम गंभीर के साथ भी काम किया और चैंपियंस ट्रॉफी तथा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती. हालांकि, टीम इंडिया के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया गया. अब टी दिलीप ने अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है.
टी दिलीप ने कार्यकाल खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम को किया याद
टी दिलीप ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “5 साल. एक ऐसे सफर के लिए सही शब्द ढूंढना मुश्किल है जो मेरे लिए इतना मायने रखता है. जब मैंने पहली बार इस टीम के साथ शुरुआत की थी, तो मेरा एक ही साधारण इरादा था कि मैं हर एक दिन अपना सब कुछ झोंक दूं. फील्डिंग हमेशा से मेरे पसंदीदा खेल में अपना योगदान देने का मेरा तरीका रही है और मैं इस टीम के सफर का हिस्सा बनने का मौका मिलने के लिए बेहद आभारी हूं. फील्डिंग मेडल मेरे दिल में हमेशा एक बहुत खास जगह रखेगा. ड्रेसिंग रूम में इसे लेकर जो उत्साह दिखता था, खिलाड़ियों के चेहरों पर जो मुस्कान यह लाता था और जिस तरह खिलाड़ी इसे अनमोल मानते थे, वे यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी.”
भारतीय पूर्व फील्डिंग कोच ने अपने अविस्मरणीय कार्यकाल को किया याद
टी दिलीप ने आगे लिखा, “मैं हमेशा इस शानदार सफर का हिस्सा रहने की यादों को संजोकर रखूंगा, जिसमें 2024 और 2026 की 2 आईसीसी टी20 विश्व कप जीत, 2025 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत, 2023 और 2025 की 2 एशिया कप जीत के साथ-साथ 2023 में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे क्रिकेट विश्व कप में उपविजेता रहना शामिल है. वैश्विक मंच पर टीम इंडिया के साथ की गई ये कई यात्राएं मेरे लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेंगी. मुझ पर भरोसा जताने और मुझे भारतीय क्रिकेट की सेवा करने का यह अद्भुत अवसर देने के लिए बीसीसीआई का तहे दिल से शुक्रिया.”
View this post on Instagram
टी दिलीप ने भारतीय हेड कोच और कप्तानों को भी कहा शुक्रिया
पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच टी दिलीप ने अपने साथ काम किए हेड कोच और कप्तानों को भी शुक्रिया कहा है. उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर को उनके विश्वास के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. आप दोनों के साथ काम करना बेहद सुखद रहा. रोहित शर्मा,सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को भी धन्यवाद, आप सभी की कप्तानी के दौर में आपके साथ काम करना और अपना योगदान देना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान रहा और हर एक खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य को… दिल से शुक्रिया. हमने मिलकर जो यादें बनाई हैं, वे जीवन भर मेरे साथ रहेंगी. जैसे ही यह चैप्टर समाप्त हो रहा है, मैं हमेशा इस बात के लिए आभारी रहूंगा कि 4 अविस्मरणीय सालों तक मुझे भारत का बैज पहनने का गौरव प्राप्त हुआ. हमेशा आभारी. सफर जारी है.
बता दें कि टी दिलीप के फील्डिंग कोच रहते टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा. भारतीय टीम ने 3 आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की. इसके अलावा टीम इंडिया 2 बार एशिया कप चैंपियन बनी. हालांकि, पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया की फील्डिंग काफी खराब रही, जिसके कारण टी दिलीप का कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया गया.
यह भी पढ़ें: Explainer: श्रीलंका में कैसे टीम इंडिया के ‘एक्स-फैक्टर’ साबित हो सकते हैं आकिब नबी? जानें वो कारण जो उन्हें बनाएंगे घातक
'ड्रेसिंग रूम में इसे लेकर जो…', टीम इंडिया के साथ खत्म हुआ सफर, पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,