Sport : साई सुदर्शन vs देवदत्त पडिक्कल, IND vs SL टेस्ट में किसे मिलेगा मौका? देखें दोनों का रिकॉर्ड #INA

IND vs SL: भारतीय टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है और तैयारियां शुरू कर दी हैं. भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा. इस सीरीज के लिए अभी से टीम इंडिया की प्लेइंग 11 की चर्चा होने लगी है. टीम इंडिया के स्क्वाड में 2 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनपर इस सीरीज में नजर रहेगी. ये खिलाड़ी साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल हैं, जिन्हें श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह तो मिली है, लेकिन इनमें से किसी एक ही खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि दोनों का टेस्ट रिकॉर्ड कैसा रहा है.

साई सुदर्शन का कैसा है टेस्ट रिकॉर्ड

साई सुदर्शन पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया के लिए नंबर-3 की पोजीशन पर खेल रहे हैं. चेतेश्वर पुजारा के टीम से बाहर होने के बाद यह स्थान खाली हो गया था, जिसपर साई सुदर्शन को बल्लेबाजी के लिए उतारा जाता है. साई सुदर्शन को टीम इंडिया के लिए ज्यादा टेस्ट खेलने को मिला है. उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल मिलाकर 7 टेस्ट खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 12 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 383 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं. वहीं साई सुदर्शन का औसत 31.92 का है और स्ट्राइक रेट 43.33 का रहा है.

देवदत्त पडिक्कल का टेस्ट में अब तक कैसा है प्रदर्शन

अब अगर देवदत्त पडिक्कल की बात करें तो उन्हें टीम इंडिया के लिए अब तक ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. उन्होंने अब तक भारत के लिए सिर्फ 2 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 90 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला है. पडिक्कल ने 30.00 के औसत और 45.69 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, हालांकि उन्हें इतने मौके नहीं मिले हैं. 

प्रैक्टिस मैच से टीम इंडिया को लगेगा प्लेइंग 11 का अंदाजा

पडिक्कल मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, जहां स्लॉट खाली नहीं है, क्योंकि विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत भी मौजूद हैं, लेकिन साई सुदर्शन को नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है. देखना होगा कि कप्तान शुभमन गिल किसे मौका देते हैं. भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले दोनों टीमों के बीच एक प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला 3 दिवसीय मैच होगा, जो 7 अगस्त से 9 अगस्त तक खेला जाएगा. हालांकि यह प्रैक्टिस मैच पहले 4 दिन का रखा गया था, लेकिन कुछ दिन पहले इसे बदलकर 3 दिन का कर दिया गया. उम्मीद है कि इसी तीन दिन के मैच से टीम इंडिया को अंदाजा लग जाएगा कि उसे इस सीरीज में किस प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन के साथ उतरना चाहिए.

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी.

यह भी पढ़ें:  टीम इंडिया में खेलने वाला कौन था जम्मू-कश्मीर का पहला खिलाड़ी? जानें आकिब नबी का नंबर

साई सुदर्शन vs देवदत्त पडिक्कल, IND vs SL टेस्ट में किसे मिलेगा मौका? देखें दोनों का रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button