Tach – WhatsApp में आई बड़ी दिक्कत, फोटो-वीडियो भेजने में हुई परेशानी; कुछ देर बाद सेवा हुई बहाल

Powered by :

Last Updated:

भारत समेत कई देशों में WhatsApp यूजर्स को फोटो, वीडियो भेजने और Status अपडेट करने में दिक्कत हुई. Downdetector पर हजारों शिकायतें दर्ज हुईं. कुछ देर बाद सेवा सामान्य हो गई, हालांकि Meta ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया.

ख़बरें फटाफट

WhatsApp में आई बड़ी दिक्कत, फोटो-वीडियो भेजने में हुई परेशानी; अब सेवा बहालZoom

WhatsApp में अचानक आई तकनीकी गड़बड़ी, Photo-Video भेजने में आई रुकावट

सोमवार को दुनियाभर के हजारों WhatsApp यूजर्स को अचानक परेशानी का सामना करना पड़ा. कई लोगों ने शिकायत की कि वे फोटो, वीडियो भेज नहीं पा रहे थे और WhatsApp Status भी अपडेट नहीं हो रहा था. कुछ समय तक यूजर्स को मीडिया फाइल भेजने पर बार-बार ‘Retry’ का मैसेज दिखाई देता रहा. हालांकि टेक्निकल दिक्कत कुछ देर बाद धीरे-धीरे ठीक हो गई.

कई देशों में दिखी दिक्कत- आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, यह समस्या सिर्फ भारत तक सीमित नहीं थी. भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, मैक्सिको समेत कई देशों के यूजर्स ने WhatsApp में दिक्कत आने की रिपोर्ट की.

इस दौरान सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी परेशानी खुलकर शेयर की है. एक Reddit यूजर ने लिखा कि जब भी वह WhatsApp पर फोटो भेजने की कोशिश करता था, फोटो चैट में तो दिखाई देती थी लेकिन उसके साथ सिर्फ लोडिंग का निशान आता था और बाद में ‘Retry’ का ऑप्शन दिखने लगता था. उसने यह भी बताया कि दूसरी ऐप्स से फोटो आसानी से भेजी जा रही थीं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…

और पढ़ें


Source link

Back to top button