Technology, App Store Telegram Ban: एप स्टोर से हटने के कुछ देर बाद रीस्टोर हुआ टेलीग्राम, जानें दुनिया भर में क्यों हुआ थ — INA

बीते कल यानी सोमवार को अचानक टेलीग्राम एप कुछ समय के लिए एपल एप स्टोर से हटा दिया गया था। इस समस्या का सामना दुनिया भर के यूजर्स को करना पड़ा। भारत समेत दुनिया के कई देशों में यूजर्स को एप डाउनलोड करने का विकल्प नहीं मिल रहा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर टेलीग्राम क बैन होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। इसके कुछ घंटों बाद एप को फिर से App Store पर रिस्टोर कर लिया गया। अब यानी आज यूजर्स एप स्टोर से इसे आसानी से डाउनलोड और यूज दोनों कर पा रहे हैं।

क्यों हटाया गया था Telegram?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार एप की समीक्षा के दौरान ऐसा कंटेंट मिला था, जो कंपनी के नियमों का या निर्देशों का उल्लंघन करता था। एपल के नियमों के तहत बाल यौन शोषण सामग्री (Child Sexual Abuse Material) पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

कंपनी के अनुसार, टेलीग्राम ने तुरंत उस कंटेंट को हटा दिया और उसे पोस्ट करने वाले यूजर को भी बैन कर दिया। इसके बाद एप को दोबारा एप स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया।

टेलीग्राम ने क्या कहा?

हालांकि टेलीग्राम के सीईओ की तरफ से अभी तक इससे संबंधित कोई विस्तृत टिप्पणी या आधिकारिक जवाब नहीं आया है, लेकिन जब इंटरनेट पर एप के पूरी तरह बंद होने या बैन होने की अफवाहें उड़ने लगीं, तब टेलीग्राम ने अपने आधिकारिक एक्स पर चुटकी लेते हुए एक मशहूर डायलॉग पोस्ट किया Reports of my demise are greatly exaggerated. यानी मेरे खत्म होने की खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।

Apple ने क्या कहा?

एपल के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि टेलीग्राम अस्थायी रूप से हटाया गया था, लेकिन दिशानिर्देशों के उल्लंघन से जुड़े मामलों पर कंपनी ने अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की। वहीं, Telegram ने भी मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया।

यूजर्स के बीच क्यों बढ़ी चिंता?

टेलीग्राम के अचानक App Store से हटने के बाद कई यूजर्स को लगा कि एप को स्थायी रूप से बैन कर दिया गया है। क्योंकि भारत समेत कई देशों में यह कुछ समय के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं था।

हालांकि, Apple ने साफ कर दिया कि यह केवल एक अस्थायी कार्रवाई थी और जरूरी बदलाव किए जाने के बाद एप को फिर से बहाल कर दिया गया।

Source link

Back to top button