खबर शहर , UP: एत्मादपुर अव्वल, सदर तहसील फिसड्डी, IGRS में आगरा की तहसीलों का रिपोर्ट कार्ड जारी; देखें कहां कैसा है हाल – INA

जनसुनवाई (आईजीआरएस) पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण की जुलाई, 2026 की मूल्यांकन रिपोर्ट सोमवार को जारी हुई। जिले की छह तहसीलों में एसडीएम एत्मादपुर ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, सबसे ज्यादा शिकायतों का भार झेलने वाली आगरा (सदर) तहसील का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है, जो रैंकिंग में सबसे निचले पायदान पर है।