Sport : Explainer: क्यों हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर मचा हंगामा? जानिए आईपीएल के इतिहास में कब तक कितने खिलाड़ी हुए ट्रेड #INA

Hardik Pandya Trade : हार्दिक पांड्या का ट्रेड इन दिनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक अपनी वर्तमान टीम को छोड़कर ट्रेड के जरिए किस टीम में जाएंगे. ये अपने आप में एक बड़ा सवाल बना हुआ है. हार्दिक पांड्या समते मुंबई इंडियंस और इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस भी हार्दिक के ट्रेड के बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं. आईपीएल 2026 में मुंबई की टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हार्दिक पांड्या को टीम से बाहर किया जा सकता है. उनका ट्रेड किसी टीम के साथ किया जा सकता है. अब उनका ट्रेड किस टीम के साथ होगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन इससे पहले हार्दिक पांड्या का ट्रेड ने बवाल मचा दिया है.ट

हार्दिक का ट्रेड इन दिनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है. हार्दिक को लेकर आईपीएल की हर टीम ने इंटरेस्ट दिखाया है. उनको टूर्नामेंट की हर टीम अपने साथ जोड़ना चाहती है. चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, गुजरात टाइंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी तमाम टीमें हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. ऐसे में हार्दिक पांड्या का ट्रेड हॉट टॉपिक बन चुका है, लेकिन हार्दिक का ट्रेड इतना हंगामा क्यों मचा रहा है. आइए इस बारे में जातने हैं.

क्यों हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर मचा हंगामा? 

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा नाम है. उनको भारत का ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे सफल पेस ऑलराउंडर माना जाता है. ऐसे में हर टीम उनको अपनी टीम में शामिल करना चाहती है. हार्दिक जिस टीम में रहते हैं, उसके लिए टी20 फॉर्मेट में पूरे 4 ओवर गेंदबाजी करते हैं. वो तेज गति के साथ बॉलिंग करने के लिए जाने जाते हैं. उनके पास स्लो बॉल, कटर्स, यॉर्कर समते बेहतरीन शॉट बॉल भी मौजूद है. वो गेंद को अंदर और बाहर लहराने के लिए भी जाने जाते हैं. 

हार्दिक पांड्या अपनी मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. इसके साथ ही वो जिस टीम में मौजूद होते हैं, उसके लिए बतौर फिनिशर भी धमाल मचाते हैं. हार्दिक अंतिम ओवर में बड़े हिट लगाने के लिए जानते जाते हैं. वो मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करने के लिए फेमस हैं. हार्दिक अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की लाइन और लेंथ बिगाड़ने में माहिर हैं. उनके छक्के गोली की रफ्तार से मैदान के बाहर जाते हैं.

इसके साथ ही हार्दिक पांड्या के पास कप्तानी का भी अनुभव है. वो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी टी20 फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम को चैंपियन बनाया है. साल 2022 में उन्होंने बतौर कप्तान जीटी को ट्रॉफी दिलाई थी. इसके बाद आईपीएल 2023 में उन्होंने अपनी कप्तानी में लगातार दूसरी बार अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा था, जहां उन्हें सीएसके से हार मिली थी. हार्दिक पांड्या अपनी फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं. 

ऐसे में कहा जाता है कि, हार्दिक पांड्या बतौर क्रिकेटर फूल पैकेज हैं. वो 3D प्लेयर्स की लिस्ट से भी आगे निकल चुके हैं. वो 4D प्लेयर बन चुके हैं. ऐसे में कौन सी टीम होगी, जो उनको अपनी टीम में नहीं लेना चाहेगी. वो तेज गेंदबाज और बल्लेबाजी के अलावा टीम को बेहतरीन फील्डर और कप्तान का भी विकल्प देते हैं. इसलिए उनके ट्रेड को लेकर हंगामा बचा हुआ है. आईपीएल की 10 टीमों में से ज्यादातर टीमें उन्हें अपनी टीमे में चाहती है. 

हार्दिक पांड्या को अपने साथ ट्रे़ड करने वाली टीमों में सबसे आगे चेन्नई सुपर किंग्स का नाम आ रहा है. इस लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिनके कप्तान अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में संन्यास ले लिया. राजस्थान रॉयल्स भी उनको अपने साथ जोड़ने के लिए बेताब है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी उनको अपनी टीम में जगह देना चाहेगी. अब हार्दिक किस टीम में जाते हैं और कौन सी टीम उन्हें मुंबई से अपने साथ ट्रेड करती है. ये आने वाला वक्त साफ कर देगा.

आईपीएल में कब हुई थी ट्रेड विंडो की शुरुआत?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में पहली बार ट्रेड विंडो की शुरुआत 2009 में हुई थी. इसके बाद से अब तक हर बार ट्रेड विंडो का इस्तेमाल किया जाता है. आईपीएल में अब तक कई बड़े-बड़े खिलाड़ी ट्रेड हुए हैं, जिसमें से सबसे प्रमुख और सफल ट्रेड में ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डी कॉक, हर्षल पटेल, शिखर धवन और हार्दिक पांड्या का ट्रेड रहा है. ये सभी खिलाड़ी साल दर साल एक टीम से दूसरी टीम में ट्रेड किए गए और इसके बाद इन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया. इस बार भी कई टीमें बहुत सारे बड़े खिलाड़ियों को ट्रेड विंडो के जरिए ट्रेड कर सकती हैं.

IPL इतिहास में अब तक एक टीम से दूसरी टीम में ट्रेड होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

वर्षखिलाड़ीकिस टीम सेकिस टीम में
2009शिखर धवनदिल्ली डेयरडेविल्समुंबई इंडियंस
2009आशीष नेहरामुंबई इंडियंसदिल्ली डेयरडेविल्स
2009रॉबिन उथप्पामुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2009जहीर खानरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमुंबई इंडियंस
2012दिनेश कार्तिककिंग्स इलेवन पंजाबमुंबई इंडियंस
2012प्रज्ञान ओझाडेक्कन चार्जर्समुंबई इंडियंस
2012केविन पीटरसनडेक्कन चार्जर्सदिल्ली डेयरडेविल्स
2013आशीष नेहरादिल्ली डेयरडेविल्सपुणे वॉरियर्स इंडिया
2013रॉस टेलरपुणे वॉरियर्स इंडियादिल्ली डेयरडेविल्स
2015पार्थिव पटेलरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमुंबई इंडियंस
2016केएल राहुलसनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2019क्विंटन डी कॉकरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमुंबई इंडियंस
2019मार्कस स्टोइनिसकिंग्स इलेवन पंजाबरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2019शिखर धवनसनराइजर्स हैदराबाददिल्ली कैपिटल्स
2019अभिषेक शर्मादिल्ली कैपिटल्ससनराइजर्स हैदराबाद
2020रविचंद्रन अश्विनकिंग्स इलेवन पंजाबदिल्ली कैपिटल्स
2020जगदीश सुचितदिल्ली कैपिटल्सकिंग्स इलेवन पंजाब
2020ट्रेंट बोल्टदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंस
2020अजिंक्य रहाणेराजस्थान रॉयल्सदिल्ली कैपिटल्स
2021हर्षल पटेलदिल्ली कैपिटल्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2021रॉबिन उथप्पाराजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्स
2022लॉकी फर्ग्यूसनगुजरात टाइटंसकोलकाता नाइट राइडर्स
2022शार्दुल ठाकुरदिल्ली कैपिटल्सकोलकाता नाइट राइडर्स
2024हार्दिक पांड्यागुजरात टाइटंसमुंबई इंडियंस
2024कैमरून ग्रीनमुंबई इंडियंसरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2024आवेश खानलखनऊ सुपर जायंट्सराजस्थान रॉयल्स
2024देवदत्त पडिक्कलराजस्थान रॉयल्सलखनऊ सुपर जायंट्स

ये भी पढ़ें : Explainer: आखिर क्यों अपने राज्य की टीम छोड़कर दूसरी टीम से रणजी ट्रॉफी खेलते हैं खिलाड़ी? नियम सहित जानिए इसके बारे में सब-कुछ

Explainer: क्यों हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर मचा हंगामा? जानिए आईपीएल के इतिहास में कब तक कितने खिलाड़ी हुए ट्रेड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button