यूपी – यूपी: कैबिनेट बैठक के बाद दोनों डिप्टी सीएम की यह तस्वीर बटोर रही है सुर्खियां, क्या संदेश देने की कोशिश? – INA

यूपी में आज अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इस बजट को पेश करने से पहले कैबिनेट की बैठक हुई। इस कैबिनेट बैठक के बाद एक तस्वीर और वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल मीटिंग खत्म होने पर जब यह दोनों नेता बाहर निकले तो बारिश हो रही थी। इसी बारिश से बचने के लिए दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक एक ही छाते के नीचे आ गए।