Sport : PAK vs WI: 4 साल बाद टेस्ट में अपने शतक से चूके बाबर आजम, पाकिस्तानी कप्तान को इस तरह होना पड़ा आउट #INA

PAK vs WI: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है. इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 344 रन बनाए और उसकी पूरी टीम सिमट गई. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने इमाम उल-हक (14 रन) के रूप में जल्दी विकेट जरूर गंवाया, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. उनके पास शतक लगाने का एक अच्छा मौका था, लेकिन फिर वह 88 के स्कोर पर रनआउट हो गए. बाबर अगर शतक लगाते तो 4 साल बाद टेस्ट में उनके बल्ले से शतक आता, लेकिन वह अपना विकेट गंवा बैठे.
दूसरे दिन 86 रन बनाकर नाबाद रहे थे बाबर
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन नाबाद 86 रन बनाए थे. इसके बाद तीसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो बाबर अपने शतक के बेहद करीब पहुंच गए थे. ऐसा लगा था कि 4 साल बाद आखिरकार उनके बल्ले से टेस्ट में शतक आने वाला है. उन्होंने शुरू में संभलकर खेला और 2 रन जोड़े, लेकिन फिर पारी के 75वें ओवर में तेजी से सिंगल चुराने की जल्दबाजी में वह रनआउट हो गए. उन्हें ब्रैंडन किंग ने रनआउट किया. इस तरह बाबर आजम 147 गेंदों का सामना करते हुए 88 रन बनाकर रनआउट हो गए. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और एक छक्का निकला. बता दें कि साल 2022 के बाद से टेस्ट में बाबर आजम शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं.
What a horrible way . extend your drought in Test cricket.
Babar Azam gets run out for 88.
It’s been 1317 days since he last scored a Test ton 😳😳 pic.twitter.com/7Ph0Gtdfc0
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 4, 2026
सिंगल चुराने के चक्कर में अपना रनआउट हुए बाबर आजम
बाबर आजम ने जोमेल वारिकैन के ओवर की पांचवीं गेंद पर कवर की तरफ शॉट खेला और एक रन लेने के लिए तेजी से दौड़े, लेकिन उन्होंने दूसरे छोर पर खड़े अब्दुल्ला शफीक को सिंगल लेने का इशारा नहीं किया. शफीक को लगा कि यह काफी क्लोज (खतरनाक) हो सकता है, तो उन्होंने रन लेने से साफ मना कर दिया, लेकिन तब तक बाबर क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे. उन्होंने वापस क्रीज के अंदर पहुंचने के लिए डाइव भी लगाई, लेकिन ब्रैंडन किंग के डायरेक्ट थ्रो ने उनका काम तमाम कर दिया. इस तरह बाबर को एक रन के चक्कर में अपना विकेट गंवाना पड़ा.
Babar Azam got himself run out by King just 12 runs short of his Hundred💀 pic.twitter.com/LxbT11BeMY
— Dinda Academy (@academy_dinda) August 4, 2026
बाबर आजम ने अपने नाम किया एक खराब रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा बार रन-आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जावेद मियांदाद शीर्ष पर हैं, जो अपने टेस्ट करियर में कुल 8 बार रन-आउट हुए. अब इस मामले में दूसरे नंबर पर बाबर आजम पहुंच गए हैं. बाबर आजम ने पूर्व कप्तान अजहर अली और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम की बराबरी कर ली है. ये तीनों खिलाड़ी अपने-अपने टेस्ट करियर के दौरान 7-7 बार रन-आउट हो चुके हैं.
टेस्ट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा बार रन-आउट होने वाले खिलाड़ी
8 – जावेद मियाँदाद
7 – बाबर आजम
*7 – अजहर अली
7 – वसीम अकरम
Most run-outs for Pakistan in Tests
8 – Javed Miandad
7 – Babar Azam*
7 – Azhar Ali
7 – Wasim Akram😶😶😶 https://t.co/JnzQtJR88S
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 4, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: श्रीलंका में टीम इंडिया की जीत या हार तय करेगी यह सबसे अहम कड़ी, कप्तान शुभमन गिल की होगी ‘अग्निपरीक्षा’
PAK vs WI: 4 साल बाद टेस्ट में अपने शतक से चूके बाबर आजम, पाकिस्तानी कप्तान को इस तरह होना पड़ा आउट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,