यूपी – जब सफर में आई खुशियां: चार दिन अस्पताल में रहने के बाद ट्रेन से लौट रहे थे घर, अलीगढ़ जंक्शन पर जन्मी बच्ची – INA

चार दिन अस्पताल में इंतजार। डॉक्टरों ने घर लौटने की सलाह दी। परिवार मायूस मन से ट्रेन में बैठ गया लेकिन किस्मत ने बेटी के जन्म के लिए अस्पताल नहीं अलीगढ़ रेलवे जंक्शन का प्लेटफॉर्म नंबर-2 चुना। मंगलवार दोपहर कुछ ही मिनटों में स्टेशन का प्लेटफॉर्म अस्थायी प्रसूति कक्ष बन गया। आरपीएफ और जीआरपी की महिला कर्मियों ने कपड़ों से घेरा बनाया। महिला यात्रियों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। फिर नवजात की पहली किलकारी पूरे प्लेटफॉर्म पर गूंज उठी और माहौल भावुक हो गया।



Credit By Amar Ujala

Back to top button