Sport : 'उंगली उठाने और ऐतराज का हक…' विराट कोहली की श्रद्धा और भक्ति पर उठे सवाल, तो साथी खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब #INA

Virat Kohli : टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली देश के शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने भारत को कई बड़े टूर्नामेंट में जीत दिलाई है और धमाकेदार प्रदर्शन किया है. विराट कोहली के फैंस देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मौजूद है. कोहली को पसंद करने वालों की कमी पाकिस्तान में भी नहीं है. भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान में भी विराट को पसंद किया जाता है. विराट कोहली सचिन तेंदलुकर के बाद दुनिया में पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर हैं. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेट में अपना जलवा बिखेरा है.

विराट कोहली की श्रद्धा और भक्ति उठे सवाल

विराट कोहली पिछले कुछ सालों से प्रेमानंद जी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति दिखाने से पीछे नहीं हटे हैं. वो अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ अक्सर वृंदावन जाते हैं, जहां प्रेमानंद जी महाराज निवास करते हैं. वो महाराज जी के आश्रम जाते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. विराट कोहली के वहां जाने की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती हैं. 

इसके बाद बहुत सारे लोग उनके इंडियन क्रिकेटर्स होने के बाद प्रेमानंद जी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति पर सवाल उठाते हुए नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर प्रेमानंद जी महराज के लिए उनके प्रेम और समर्पण पर भी अक्सर लोग सवाल उठाते रहते हैं. अब नवभारत टाइम्स के साथ हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उनके दोस्त और टीम के साथ खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने बड़ा बयान दिया है.

इस इंटरव्यू में मोहम्मद शमी ने इंडियन क्रिकेट टीम में फिर से जगह मिलने से लेकर, वंदे मातरम विल और हिंदु-मुस्लिम ऐजेंडे पर भी खुलकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने धोनी रोहित और कोहली में अपना पसंदीदा कप्तान विराट कोहली को चुना. शमी ने कोहली की प्रेमानंद जी महाराज के प्रति श्रद्धा और भक्ति पर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.

विराट कोहली पर मोहम्मद शमी ने दिया बड़ा बयान

मोहम्मद शमी ने कहा कि, ‘यह अचानक नहीं हुआ है, और वह जिस चीज़ में विश्वास करते हैं, उसे लेकर पैशनेट हैं. वह इसके लिए समय निकालते हैं, और यह अच्छा है। जब विराट के महाराज से मिलने की बात आती है तो कुछ कहने की जरूरत नहीं है. किसी को उंगली उठाने और एतराज करने का हक नहीं है. अगर आप किसी चीज में विश्वास करते हैं तो उसे प्रायोरिटी देना जरूरी है, वो एक कपल हैं और भले ही उसने (अनुष्का) उनके स्पिरिचुअल साइड में कोई रोल निभाया हो, लोगों को क्या प्रॉब्लम है? मुझे समझ नहीं आता है, हर बात पर लोगों को क्या प्रॉब्लम होती है’.

आपको बता दें कि, विराट कोहली हाल ही में जून 2026 में वृंदावन पहुंचे थे. वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे थे. विराट कोहली कंकड़ और पत्थरों पर चलकर उनसे मिलने पहुंचे थे. अब शमी ने इस जवाब से उन सभी की बोलती बंद कर दी है, जो विराट कोहली की भक्ति पर सवाल उठाते हैं. 

दरअसल, ये सवाल इसलिए भी उठते हैं कि, एक समय पर विराट कोहली ने खुल प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि ‘क्या मैं पूजा पाठ वाला व्यक्ति लगता हूं?’ अब उनका झुकाव आध्यात्म की तरफ और प्रेमानंद जी महाराज की ओर साफ दिखाई देता है

ये भी पढ़ें : इस दिन टीम इंडिया से श्रीलंका में जुड़ेंगे साई सुदर्शन, 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेने के लिए हुए पूरी तरह फिट

'उंगली उठाने और ऐतराज का हक…' विराट कोहली की श्रद्धा और भक्ति पर उठे सवाल, तो साथी खिलाड़ी ने दिया करारा जवाब





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button