Sport : 'उसका करियर अच्छा नहीं होगा…' वैभव सूर्यवंशी पर दिग्गज का बयान वायरल, विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ का दिया एग्जांपल #INA

Vaibhav Sooryavanshi : टीम इंडिया के 15 साल के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हमेशा चर्चाओं का विषय बने रहते हैं. उन्होंने जिस दिन से टीम इंडिया के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है. उसी दिन से सभी की नजरें उनके ऊपर हैं. उनको लेकर आए दिन कोई न कोई पूर्व क्रिकेटर बात करता ही रहता है. वो उनके खेल के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी और आईपीएल से जुड़े हुए पुराने किस्सों के बारे में अक्सर बात करता है. इसी कड़ी में अब भारत के एक और पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने वैभव के टैलेंट को चिंता का विषय नहीं बताया है. बल्कि अगले कुछ सालों में शोहरत, ध्यान भटकाने वाली चीजों और उम्मीदों को संभालना पर जोर दिया है. उन्होंने कहा है कि, वैभव सूर्यवंशी को इन सबसे बचना चाहिए.
रॉबिन उथप्पा ने वैभव सूर्यवंशी पर दिया बड़ा बयान
रॉबिन उथप्पा ने कहा कि, ‘वह (वैभव सूर्यवंशी) वाइट-बॉल में तेंदुलकर से ज़्यादा असर डाल सकता है. लेकिन वह कैसे मैनेज करता है, यह जरूरी होगा. हमने इंडियन क्रिकेट में रोमांचक खिलाड़ियों को आते देखा है. हमने विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ को देखा और पूछना शुरू कर दिया कि जब वे 17-18 साल के होंगे तो क्या बनेंगे और फिर अचानक वे भटक जाते हैं’.
Robin Uthappa warns Vaibhav Sooryavanshi against falling off the wagon like Kambli and Prithvi Shaw
He said : “He could have a bigger impact on white-ball cricket than Tendulkar. But how he’s managed is going . be important. We’ve seen exciting players come through the ranks in… pic.twitter.com/eSvbFZtUvL
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) August 6, 2026
उथप्पा ने आगे बात करते हुए कहा कि, ‘तो यह वैभव का पहला टेस्ट होगा. क्या वह पांच साल तक खेल के लिए एकदम सही रह सकता है? वह अभी 15 साल का है, तो क्या वह 20 साल का होने तक एकदम सही रह सकता है? वह जो है, उसमें इतनी मासूमियत है कि आप चाहते हैं कि उसे बचाया जाए. मुझे यह बात पसंद है कि वह हर विज्ञापन को मना कर रहा है और सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दे रहा है. क्योंकि जब वह 18 साल का होगा, तो उसे एक आदमी के तौर पर देखा जाने लगेगा और लड़कियों का ध्यान उसकी ओर जाएगा. यह भी ध्यान भटकाने वाला हो सकता है’.
रॉबिन उथप्पा ने अंत में कहा कि, ‘उसके करियर में मुश्किलें आएंगी और वह उनसे कैसे निपटता है, यह जरूरी होगा. मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि उसके पास सही सपोर्ट सिस्टम और मेंटर्स हों जो उसे दुनिया से बचा सकें और जब तक वह बाहर की दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए तैयार न हो जाए, तब तक उसे एक बबल में रहने दें. उसका करियर उतना अच्छा नहीं होगा जितना हम चाहते हैं. इस सफर में उतार-चढ़ाव तो आएंगे ही’.
“He could have a bigger impact on white-ball cricket than Tendulkar” – Robin Uthappa’s huge claim on Vaibhav Sooryavanshi after ENG vs IND 2026 series
Robin Uthappa said:
“He could have a bigger impact on white-ball than Tendulkar. But how he’s managed is going . be important.… pic.twitter.com/ux4QVXwyNc
— Cricket Hub (@Anurag9793) August 5, 2026
वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में डेब्यू किया था. सूर्यवंशी अब तक 6 टी20 इंटरनेशन मैचों में टीम इंडिया के लिए 2 अर्धशतकों के साथ 193 रन बना चुके हैं. इस दौरान 16 चौके और 14 छक्के भी उनके बल्ले से आए हैं.
ये भी पढ़ें : क्या राजस्थान रॉयल्स में जा रहे हैं हार्दिक पांड्या? मुंबई इंडियंस के कप्तान के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट, RR ने खुद किया पोस्ट
'उसका करियर अच्छा नहीं होगा…' वैभव सूर्यवंशी पर दिग्गज का बयान वायरल, विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ का दिया एग्जांपल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,