खबर शहर , Agra News: कपड़े की दुकान के स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जला – INA

पिनाहट। कस्बा पिनाहट के आंबेडकर तिराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर एक कपड़ा दुकान के स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रदीप शर्मा की देव कलेक्शन नामक कपड़ा दुकान की दूसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वहां रखे कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुकान संचालक प्रदीप शर्मा ने बताया कि आग से स्टोर में रखा बड़ी मात्रा में कपड़ा जल गया, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार दयानंद पौरुष और लेखपाल सुनील यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आंंकलन किया।