खबर शहर , Agra News: कालिंदी विहार में सीवर लाइन लीक होने से धंसी सड़क – INA

आगरा। बारिश से तेज बहाव के बीच कालिंदी विहार में सीवर लाइन लीक हो गई। इससे डी-ब्लॉक में सड़क धंस गई। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह और नगर निगम अधिकारियों से की, जिसके बाद निगम अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत कराने के बाद सड़क निर्माण का भरोसा दिलाया।


निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह को लोगों ने बताया कि कई दिनों से सीवर लाइन में रिसाव हो रहा था। सुबह सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। दुर्घटना की आशंका पर विधायक ने नगर निगम अधिकारियों से कहा कि पहले सीवर लाइन की मरम्मत का काम पूरा करें। अस्थाई काम की जगह स्थायी समाधान कराएं। निगम के क्षेत्रीय अवर अभियंता हरी ओम ने बताया कि क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। काम पूरा होते ही कच्ची सड़क की जगह नई सीसी रोड, दोनों ओर नाली निर्माण तथा इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा, जिससे भविष्य में जलभराव और सड़क धंसने जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।


Credit By Amar Ujala

Back to top button