Sport : IND VS SLXI: आज कितने बजे शुरू होगा प्रैक्टिस मैच? एक्शन में दिखेंगे स्टार खिलाड़ी, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन #INA

IND VS SLXI Warm-up Match: भारत बनाम श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने वाली है. मगर, इससे पहले दोनों टीमों के बीच एक वॉर्म-अप मैच खेला जाएगा. ये मैच भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच कोलंबो में खेला जाएगा. जानकारी के लिए बता दें कि अब तक मेजबान टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है. मगर, अब वॉर्म-अप मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके बेस्ट फॉर्म में आना चाहेंगे, ताकि वह सीरीज में अपनी-अपनी टीमों के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकें.

कितने बजे शुरू होगा प्रैक्टिस मैच?

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका-XI के बीच शुक्रवार यानि आज से वॉर्म-अप मैच खेला जाने वाला है. ये मैच 10 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 9.30 बजे मैदान पर आएंगे.

कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के ब्रॉडकास्ट राइट्स सोनी के पास हैं. ऐसे में आप मैच का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर देख सकते हैं. वहीं, इसकी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप पर देख सकेंगे. इसके अलावा इस वॉर्म-अप मैच की खबरें आपको हमारा चैनल पर मिल जाएंगी.

15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज?

भारतीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. पहला मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 अगस्त से 19 अगस्त तक खेला जाएगा. दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच 7-9 अगस्त के बीच कोलंबो के एसएससी स्टेडियम के पास स्थित NCC ग्राउंड में प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा.

मैचतारीखस्थानस्टेडियमसमय (IST)
पहला टेस्ट15–19 अगस्त 2026गालेगॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमसुबह 10:00 बजे
दूसरा टेस्ट23–27 अगस्त 2026कोलंबोसिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC)सुबह 10:00 बजे

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

 शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी

ये भी पढ़ें: Explainer: टेस्ट सीरीज शुरू होने में 8 दिन बाकी…, अब तक नहीं हुआ टीम का ऐलान, स्क्वाड छिपाना श्रीलंका की चाल है या मजबूरी?

IND VS SLXI: आज कितने बजे शुरू होगा प्रैक्टिस मैच? एक्शन में दिखेंगे स्टार खिलाड़ी, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button