Sport : शुभमन गिल नहीं हुए फिट, श्रीलंका के खिलाफ केएल राहुल संभालेंगे भारत की कमान, BCCI ने खुद दी जानकारी #INA

Shubman Gill Injured: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को प्रैक्टिस के दौरान गुरुवार को चोट लगी थी. वह चोट से अभी उबर नहीं पाए हैं और अब श्रीलंका इलेवन के साथ खेले जाने वाले वॉर्म-अप मैच में वह हिस्सा नहीं लेंगे. इस बात की आधिकारिक पुष्टि खुद बीसीसीआई ने कर दी है. बोर्ड ने बताया है कि दाहिने हाथ की उंगली में में चोट के कारण वह वॉर्म-अप मैच नहीं खेलेंगे.

बीसीसीआई ने शुभमन गिल की इंजरी पर दी अपडेट

भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच शुरू हो रहा है, जिसमें भारत की ओर से केएल राहुल कप्तानी करने उतरे हैं. फिटनेस संबंधी कारण से शुभमन गिल इस मैच का हिस्सा नहीं हैं. बीसीसीआई ने शुभमन की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा कि, “गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में चोट लग गई. एहतियात के तौर पर, वह SLC XI के खिलाफ वार्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे. BCCI की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है.”

केएल राहुल संभाल रहे टीम इंडिया की कमान

श्रीलंका इलेवन के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान केएल राहुल संभाल रहे हैं. इस मैच में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो मेजबानों के पक्ष में गिरा. जहां, श्रीलंका के कप्तान सोनल दिनुशा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, अब भारत की टीम पहले गेंदबाजी करेगी और फैंस को टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखने के लिए इंतजार करना होगा.

कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के ब्रॉडकास्ट राइट्स सोनी के पास हैं. ऐसे में आप मैच का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी पर देख सकते हैं. वहीं, इसकी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप पर देख सकेंगे. इसके अलावा इस वॉर्म-अप मैच की खबरें आपको हमारा चैनल पर मिल जाएंगी.

कोलंबो की बारिश बिगाड़ सकती है खेल का मजा

भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच वॉर्म-अप मैच कोलंबो में खेला जा रहा है. मगर, क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि मैच के पहले दिन का मजा बारिश के कारण खराब हो सकता है, क्योंकि पहले दिन के खेल पर बारिश का साया मंडरा रहा है. जी हां, शुक्रवार यानि आज कोलंबो में 97% बारिश की संभावना है. ऐसे में आज के मैच पर बारिश का असर देखने को मिल सकता है और खिलाड़ियों को एक्शन में देखने के लिए फैंस को इंतजार करना पड़ सकता है.

श्रीलंका-इलेवन स्क्वाड : निशान मदुश्का, पसिंदु सोरियाबंदरा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुशा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, दिलुम सुदीरा, केशरा नुवांथा, रविंदु रसांथा

भारतीय क्रिकेट टीम स्क्वाड : शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़

ये भी पढ़ें: IND VS SLXI: आज कितने बजे शुरू होगा वॉर्म-अप मैच? एक्शन में दिखेंगे स्टार खिलाड़ी, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

शुभमन गिल नहीं हुए फिट, श्रीलंका के खिलाफ केएल राहुल संभालेंगे भारत की कमान, BCCI ने खुद दी जानकारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button