Sport : एशिया कप 2026 में कब, किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल #INA

Women’s Asia Cup 2026 Team India Schedule: एशिया क्रिकेट काउंसिल ने गुरुवार को महिला एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया. टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में होगा, जिसमें एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टीमों की भिड़ंत देखने को मिलेगी. टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त से होगी और फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा. तो आइए इस आर्टिकल में आपको भारत के शेड्यूल के बारे में बताते हैं…
महिला एशिया कप 2026 में भारत का शेड्यूल
महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी हो चुका है. टूर्नामेंट का आगाज 28 अगस्त से होगा, जिसमें टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 30 अगस्त को थाईलैंड के साथ खेलने मैदान पर उतरेगी. भारत दूसरा मैच हांगकांग के साथ 3 सितंबर को खेलेगा, तो वहीं तीसरा और आखिरी लीग मैच भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ खेलेगी. भारत-पाक के बीच खेला जाने वाला हाईवोल्टेज मुकाबला 5 सितंबर को खेला जाएगा.
Women’s T20 Asia Cup 2026 Schedule Unveiled! Dubai . host India vs Pakistan on Sept 5! 🏏🇦🇪🔥
• Dates locked! The 10th edition of the Women’s T20 Asia Cup takes place in Dubai from August 28 . September 13, with all 15 matches held under lights! 🗓️✨
• Group stage action:… pic.twitter.com/3Y6T1mnZc7
— Cricket Hub (@Anurag9793) August 6, 2026
भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सबको बेसब्री से इंतजार
महिला एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसका हर क्रिकेट फैस को बेसब्री से इंतजार होगा. इस बात में कोई दोराय नहीं है कि भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैचों को लेकर फैंस के बीच अलग ही स्तर का उत्साह देखने को मिलता है. ऐसे में 5 सितंबर को चेन्नई में फैंस को एक धमाकेदार मैच देखने को मिलेगा.
हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी
महिला एशिया कप 2026 के लिए जल्द ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान बीसीसीआई की ओर से कर दिया जाएगा. उम्मीद है कि टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही होगी और टीम की उपकप्तान एक बार फिर स्मृति मंधाना होंगी.
🌏 | Women’s Asia Cup 2026 Fixtures:
Group A: 🇮🇳🇵🇰🇹🇭🇭🇰
Group B: 🇱🇰🇧🇩🇦🇪🇮🇩28/8 – THA vs HNG
29/8 – SL vs U.A.E
30/8 – IND vs THA
31/8 – BAN vs INO
1/9 – PAK vs THA
2/9 – SL vs INO
3/9 – IND vs HNG
4/9 – U.A.E vs INO
5/9 – IND vs PAK
6/9 – SL vs BAN
7/9 – PAK vs HNG
8/9 – BAN vs… pic.twitter.com/elnIeZNlfH— CricketGully (@thecricketgully) August 6, 2026
महिला एशिया कप 2026 में हिस्सा लेंगी कुल 8 टीमें
इस बार महिला एशिया कप 2026 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश के अलावा नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और यूएई की टीमें शामिल हैं. अफगानिस्तान की महिला टीम क्रिकेट नहीं खेलती है. वहीं श्रीलंका की टीम ट्रॉफी को डिफेंड करने के इरादे से उतरेगी.
🚨 SAVE THE DATE 🚨
🏏 India vs Pakistan
🏆 Women’s Asia Cup 2026
📅 5 September, 8:00 PM IST
🏟️Dubai International Stadium
🍿 You know where you’ll be! pic.twitter.com/6aHHqSdJhH— Cricbuzz (@cricbuzz) August 6, 2026
महिला एशिया कप 2026 में भारत का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | मुकाबला | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 30 अगस्त 2026 (रविवार) | 🇮🇳 भारत vs 🇹🇭 थाईलैंड | एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | शाम 7:00 बजे |
| 2 | 3 सितंबर 2026 (गुरुवार) | 🇮🇳 भारत vs 🇭🇰 हांगकांग | एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | शाम 7:00 बजे |
| 3 | 5 सितंबर 2026 (शनिवार) | 🇮🇳 भारत vs 🇵🇰 पाकिस्तान | एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई | शाम 7:00 बजे |
ये भी पढ़ें: IND VS SLXI: आज कितने बजे शुरू होगा वॉर्म-अप मैच? एक्शन में दिखेंगे स्टार खिलाड़ी, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन
एशिया कप 2026 में कब, किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,