Sport : ये हैं श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, नंबर-2 के नाम से तो खौफ खाते थे बल्लेबाज #INA

IND VS SL: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त श्रीलंका दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका इलेवन के साथ वॉर्म-अप मैच खेल रही है. ये बात जगजाहिर है कि एक टेस्ट मैच गेंदबाज ही जिताता है. तो क्या आपको मालूम है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन से हैं? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 भारतीय गेंदबाज

5- ईशांत शर्मा

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर इशांत शर्मा का नाम आता है. इशांत ने 2008 से 2017 के बीच 12 मुकाबले खेले, जिसकी 22 पारियों में उन्होंने 29.80 के औसत से 35 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 1 बार फाइव विकेट हॉल लिया है. ईशांत ने 362 ओवर्स गेंदबाजी की, जिसमें 66 मेडेन ओवर्स फेंके.

4- कपिल देव

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव का नाम आता है. कपिल देव ने 1982 से 1994 के बीच 26.55 के औसत से 45 विकेट झटके हैं. उन्होंने 2 बार फोर विकेट हॉल लिया और 1 बार फाइव विकेट हॉल भी लिया. कपिल देव ने 452.3 ओवर्स फेंके, जिसमें 128 मेडेन ओवर्स फेंके.

3- हरभजन सिंह

इस लिस्ट में नंबर-3 पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम आता है. भज्जी ने 1999 से 2015 के बीच श्रीलंका के खिलाफ 16 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 26 पारियों में उन्होंने 39.77 के औसत से 53 विकेट चटकाए. इस दौरान हरभजन सिंह ने 2 बार फोर विकेट हॉल और 2 बार फाइव विकेट हॉल लिया. उन्होंने 2 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया. भज्जी ने श्रीलंका के खिलाफ 664.2 ओवर्स गेंदबाजी की, जिसमें 96 मेडेन ओवर्स फेंके.

2- रविचंद्रन अश्विन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है. अश्विन ने लंकाई टीम के खिलाफ 2015 से 2022 के बीच 11 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 21 पारियों में उन्होंने 21.93 के औसत से 62 विकेट चटकाए. उन्होंने इस दौरान 7 फोर विकेट हॉल, 3 फाइव विकेट हॉल लिए और एक बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया. अश्विन 453.4 ओवर में 87 मेडेन ओवर्स फेंके.

1-अनिल कुंबले

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले के नाम पर दर्ज है. कुंबले ने श्रीलंका के खिलाफ 1993 से 2008 तक 18 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 28 पारियों में उन्होंने 31.20 के औसत से 74 विकेट लिए. इस दौरान कुंबे की इकोनॉमी 2.67 की रही. उन्होंने 3 बार फोर विकेट हॉल और 4 बार फाइव विकेट हॉल लिया और 2 बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया. कुंबले ने अपने करियर में श्रीलंका के खिलाफ 862.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 193 मेडन ओवर्स फेंके.

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

रैंकगेंदबाजमैचपारीविकेटऔसत4 विकेट5 विकेटमैच में 10 विकेट
1अनिल कुंबले18287431.20342
2रविचंद्रन अश्विन11216221.93731
3हरभजन सिंह16265339.77222
4कपिल देव17314526.55210
5ईशांत शर्मा12223529.80010

ये भी पढ़ें: श्रीलंका में खुली भारतीय गेंदबाजों की पोल, विकेट के लिए तरसे, फिर केएल राहुल ने ऐसे दिलाई पहली सफलता

ये हैं श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, नंबर-2 के नाम से तो खौफ खाते थे बल्लेबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button