खबर शहर , UP: आगरा कॉलेज में अटके LLB-BA LLB के एडमिशन, बीसीआई की मंजूरी का इंतजार; कहीं पूरा साल न हो जाए खराब! – INA

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से अनुमोदन में देरी के कारण आगरा कॉलेज में विधि संकाय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। प्रवेश का इंतजार कर रहे छात्र असमंजस में हैं। दूसरी ओर सत्र भी पिछड़ रहा है।

आगरा कॉलेज के विधि संकाय में बृहस्पतिवार को सुबह से सत्र 2026-27 में बीए-एलएलबी (पांच वर्षीय) और एलएलबी (तीन वर्षीय) में प्रवेश शुरू होने के संबंध में जानकारी के लिए छात्र व अभिभावकों आना-जाना लगा रहा। सभी का स्टाफ से एक ही सवाल कि प्रवेश के लिए पोर्टल कब से खुलेगा लेकिन कॉलेज कर्मियों से एक ही उत्तर मिलता है कि जल्द शुरू होने वाला है।

नहीं बता रहे निश्चित तिथि

शास्त्रीपुरम निवासी आमेंद्र सिंह परमार का कहना है कि बहन को बीए-एलएलबी में प्रवेश लेना है। वह पहले कई दिन जानकारी के लिए आ चुकी हैं। आज मुझे भेजा था, लेकिन प्रवेश कब से शुरू होंगे कोई निश्चित तिथि नहीं बताई गई है। पता नहीं एडमिशन कब शुरू होंगे।

डर है कि साल खराब न हो

खंदौली निवासी जुगेंद्र सिकरवार ने बताया कि मुझे एलएलबी में एडमिशन लेना है, कई बार कॉलेज आ चुका हूं। पहले आया था तो बताया कि अगस्त में शुरू हो जाएंगे। अब आया हूं तो जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के कह रहे हैं। डर है इसके इंतजार में साल खराब न हो जाए। 

अनुमति मिलते ही होंगे प्रवेश

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने बताया कि बीसीआई से आवश्यक अनुमोदन मिलने के बाद ही विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाते हैं। पिछले महीने पत्र भेजा है। जैसे ही वहां से अनुमति मिलती है प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button