UP News: इलाहाबाद हाई कोर्ट से अतीक के बेटे उमर और अली को मिली पैरोल, भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल – INA

Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अतीक अहमद के जेल में बंद दोनों बेटों मोहम्मद उमर और अली अहमद की पैरोल अर्जी मंजूर कर ली है. इसके बाद दोनों भाई अपने छोटे भाई आबान अहमद के जनाजे और मिट्टी में शामिल हो सकेंगे. अदालत ने साफ निर्देश दिया है कि पैरोल के दौरान दोनों किसी भी मीडिया संस्थान से बातचीत नहीं करेंगे.

मिट्टी में शामिल होने के लिए मांगी थी अनुमति

मोहम्मद उमर और अली अहमद ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में पैरोल की अर्जी दाखिल कर छोटे भाई आबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने की अनुमति मांगी थी. कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए सीमित समय के लिए पैरोल देने का आदेश दिया. इसके बाद दोनों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज लाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- प्रयागराज पहुंचा अतीक के बेटे आबान का शव, आज कसारी-मसारी कब्रिस्तान में होगा सुपुर्द-ए-खाक क्या शाइस्ता भी पहुंचेगी बेटे को अंतिम विदाई देने?

झांसी पहुंचा था भाई अजहम अहमद

इससे पहले सड़क हादसे में जान गंवाने वाले आबान अहमद का शव लेने के लिए उसका भाई अजहम अहमद झांसी पहुंचा था. पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसने शव को अपने कब्जे में लिया. इस दौरान मीडिया से बातचीत में अजहम ने भावुक अपील करते हुए कहा था कि उसके दोनों भाइयों को जेल से अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाए.

प्रयागराज पहुंचा आबान का शव

झांसी-कानपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में आबान अहमद और उसके साथी शाकिर उर्फ सोनू की मौत हो गई थी. पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव एंबुलेंस से प्रयागराज लाए गए. फिलहाल आबान का शव हटवा स्थित उसकी बुआ के घर पर रखा गया है, जहां परिजन और करीबी लोग अंतिम दर्शन कर रहे हैं.

जुमे की नमाज के बाद होगा सुपुर्द-ए-खाक

आबान अहमद को जुमे की नमाज के बाद कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. इसी कब्रिस्तान में पहले से उसके पिता अतीक अहमद, चाचा अशरफ अहमद और बड़े भाई असद अहमद की कब्रें मौजूद हैं. आबान की कब्र भी उनके पास तैयार की गई है. अंतिम संस्कार को देखते हुए कब्रिस्तान और आसपास के इलाकों में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे.

इलाहाबाद हाई कोर्ट से अतीक के बेटे उमर और अली को मिली पैरोल, भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button