Sport : फ्री, फ्री फ्री… बिल्कुल फ्री! भारत-श्रीलंका मैच से पहले बड़ा ऐलान, मुकाबले के लिए स्टेडियम में फैंस की होगी मुफ्त एंट्री #INA

IND vs SL Test : टीम इंडिया इन दिनों श्रीलंका के दौरे पर हैं, जहां पर उसे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ 15 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक 2 टेस्ट मैच खेलने वाली है, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. उससे पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया है. इसके मुताबिक, भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इसके फैंस का चेहरा खुश से खिल गया है. ये खुशखबरी फैंस की भारत-श्रीलंका मैच की स्टेडियम में एंट्री को लेकर है.
दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट ने ऐलान किया है कि, भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में क्रिकेट स्टेडियम में फैंस की एंट्री फ्री होगी. इसके लिए क्रिकेट फैंस को कोई टिकट नहीं लेगी होगी. वो मुफ्त एंट्री के साथ भारत और श्रीलंका के मैच का आनंद उठा सकते हैं. श्रीलंका क्रिकेट द्वारा घोषणा की गई है कि, गाले और कोलंबो में दोनों टेस्ट के लिए पब्लिक एंट्री पूरी तरह से फ्री होगी.
Sri Lanka Cricket (SLC) has announced free public entry for the upcoming Test series against India, allowing fans . watch the matches at no cost. @sportstarweb
— Shayan Acharya (@ShayanAcharya) August 7, 2026
इन दिनों पर होगी फैंस की फ्री एंट्री
आपको बता दें कि, भारत और श्रीलंका के बीच का पहला मैच 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा. भारत और श्रीलंका के बीच ये दोनो मुकाबले सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. ऐसे में फैंस के लिए फ्री एंट्री के लिए स्टेडियम के गेट सुबह 8 बजे से ही खुल जाएंगे.
Massive gesture from Sri Lanka Cricket! Free entry for fans for the Test series vs India! 🇱🇰🎟️🇮🇳
• Packed stands incoming! SLC has announced that public admission for both Tests in Galle and Colombo will be completely FREE of charge! 🏟️🙌
• Gate Details: Access available via… pic.twitter.com/ErqmdKr93R
— Cricket Hub (@Anurag9793) August 7, 2026
श्रीलंका बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान
ये फैसला श्रीलंका क्रिकेट ने दोनों टेस्ट मैचों में दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है. इस बयान में कहा गया कि, ‘श्रीलंका क्रिकेट यह घोषणा करना चाहता है कि श्रीलंका और इंडिया के बीच आने वाली टेस्ट सीरीज में दर्शकों की एंट्री फ्री होगी. इससे क्रिकेट फैंस को वर्ल्ड-क्लास टेस्ट क्रिकेट देखने का एक शानदार मौका मिलेगा’.
किस गेट से फ्री में एंट्री लेंगे फैंस
बताते चलें कि, भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मैचों में दर्शकों को बिना किसी रुकावट के आने जाने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए. श्रीलंका क्रिकेट द्वारा दोनों मैदानों पर खास एंट्री पॉइंट तय किया गया है. गॉल मैच देखने आने वाले दर्शकों को गेट नंबर 4 से फ्री एंट्री मिलेगी, जबकि कोलंबो में फैंस गेट 3, 4, 5 और 7 से ग्राउंड में जा सकते हैं.
श्रीलंका क्रिकेट ने की ओर इस ऐलान करते हुए आगे कहा गया कि, ‘श्रीलंका क्रिकेट देश भर के क्रिकेट प्रेमियों, युवा क्रिकेटरों, परिवारों और खेल प्रेमियों को इस पहल का फायदा उठाने और श्रीलंका और भारत के बीच अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट के रोमांच का अनुभव करने के लिए दिल से बुलाता है’. बता दें कि, इन दिनों भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच कोलंबो में 3 दिनों का वार्म-अप मैच खेला जा रहा है.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया के किस गेंदबाज ने लुटाए कितने रन, जानें श्रीलंका इलेवन के बल्लेबाजों ने किसकी सबसे ज्यादा की पिटाई
फ्री, फ्री फ्री… बिल्कुल फ्री! भारत-श्रीलंका मैच से पहले बड़ा ऐलान, मुकाबले के लिए स्टेडियम में फैंस की होगी मुफ्त एंट्री
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,