Sport : 'फिटनेस उनकी सबसे बड़ी दुश्मन…' हरभजन सिंह ने कप्तान शुभमन गिल पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा? #INA

Shubman Gill : भारत और श्रीलंका के बीच 15 से 27 अगस्त तक 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया की कप्तानी मिली है. भारतीय टीम 4 अगस्त को श्रीलंका पहुंच गई और 5 अगस्त और 6 अगस्त को उसने अभ्यास किया. इस दौरान शुभमन गिल को उगली में चोट लगी और वो आज यानी 7 अगस्त (शुक्रवार) से होने वाले भारत बनाम श्रीलंका इलेवन मैच में नहीं खेल पाए. इस मैच से वो चोट के चलते बाहर हो गए. इसके बाद उन पर भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है.
आपको बता दें कि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि खुद बीसीसीआई ने की. बोर्ड ने बताया है कि दाहिने हाथ की उंगली में में चोट के कारण वह वार्म-अप मैच नहीं खेलेंगे. उनकी जगह पर वार्म-अप मैच केएल राहुल ने टीम इंडिया के लिए कार्यवाहक कप्तान के तौर पर कप्तानी की है. इससे पहले इंग्लैंड में वनडे सीरीज के दौरान भी उनको मैदान पर परेशान कई बार देखा गया था. उनकी चोट समस्या बन जीत है, क्योंकि नो टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं. अब गिल कब तक फिट होते हैं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.
Update: Captain Shubman Gill sustained an impact injury . his right ring finger during India’s practice on Thursday. As a precautionary measure, he will not take the field on Day 1 of the warm-up game against SLC XI. The BCCI Medical Team is monitoring his progress.
KL Rahul… https://t.co/Mzu2yW4OgX
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
हरभजन सिंह ने शुभमन गिल पर दिया बड़ा बयान
हरभजन सिंह ने कहा कि, ‘शुभमन गिल सभी फॉर्मेट में एक शानदार बैटर हैं. वह हमेशा आगे रहकर लीड करते हैं लेकिन उनकी फिटनेस उतनी अच्छी नहीं है. उनकी फिटनेस ही उनकी सबसे बड़ी दुश्मन है. गिल को सच में बहुत मेहनत करने की जरूरत है क्योंकि यह उम्र बार-बार चोटिल होने की नहीं है. उनके पास समय है, वह अपनी पूरी ताकत के साथ खेल रहे हैं, उनका फॉर्म हर दिन अच्छा चल रहा है. इसलिए, उनकी फिटनेस उनके करियर में बहुत जरूरी हो जाती है. एक फिट और फाइन गिल इंडियन क्रिकेट को आगे ले जा सकते हैं क्योंकि उनमें इस खेल का महान खिलाड़ी बनने का पोटेंशियल है. उनकी एकमात्र दिक्कत फिटनेस और चोटें हैं. मुझे उम्मीद है कि वह इनसे छुटकारा पा लेंगे और रेगुलर तौर पर इंडियन क्रिकेट की सेवा करेंगे’.
🚨Fitness of Shubman Gill is his biggest enemy – Harbhajan Singh🤯
Harbhajan Singh said :🗣️
“Shubman Gill is a fabulous batter in all formats, he always leads from the front but his fitness is not upto the mark. His fitness is his biggest enemy. Gill needs . work really hard… pic.twitter.com/6lpPQETFGd
— Akshat (@Cricketmythos) August 7, 2026
बीसीसीआई ने शुभमन की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा कि, ‘गुरुवार को भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में चोट लग गई. एहतियात के तौर पर, वह SLC XI के खिलाफ वार्म-अप मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे. BCCI की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है’.
📍 Colombo
The preps have begun for the #SLvIND Test Series 🙌#TeamIndia pic.twitter.com/Dc5hQMEJOL
— BCCI (@BCCI) August 5, 2026
शुभनन गिल का क्रिकेट करियर
| फॉर्मेट | मैच | पारी | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 41 | 75 | 2969 | 269 | 43.03 | 61.85 | 11 | 8 |
| वनडे | 67 | 66 | 3379 | 208 | 60.34 | 100.96 | 9 | 20 |
| टी20I | 36 | 36 | 869 | 126* | 28.03 | 138.60 | 1 | 3 |
ये भी पढ़ें : हो गया साफ! इस प्लेयर के बदले KKR में जाएंगे हार्दिक पांड्या? मुंबई इंडियंस को होगा डबल फायदा
'फिटनेस उनकी सबसे बड़ी दुश्मन…' हरभजन सिंह ने कप्तान शुभमन गिल पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,