Sport : 'हर किसी को हार्दिक चाहिए…', अश्विन ने बताई वो 3 वजह, जिसके कारण IPL फ्रेंचाइजियों में लगी है पांड्या को हासिल करने की होड़ #INA

Ravi Ashwin On Hardik Pandya Trade: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही रिपोर्ट्स आने लगीं कि अपकमिंग सीजन में हार्दिक पांड्या की टीम बदल सकती है. वह मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर किसी और टीम में शामिल हो सकते हैं. मगर, कभी रिपोर्ट्स आती है कि चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें ट्रेड करना चाहती है. तो कभी रिपोर्ट्स आती है कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम उन्हें अपने साथ जोड़ने को देख रही है. इस बीच अब रविचंद्रन अश्विन का बयान सामने आया है. अश्विन ने उन वजहों के बारे में बताया है, जिसके चलते हर टीम हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती है.
रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या को लेकर क्या कहा?
पिछले काफी वक्त से क्रिकेट के गलियारों में हार्दिक पांड्या की ट्रेडिंग की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो कई टीमें ऐसी हैं, जो हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ना चाहती हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस स्टार खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने की ओर देख रही है.
🚨RAVI ASHWIN MASSIVE STATEMENT ON HARDIK PANDYA🤯
Ravichandran Ashwin said :🗣️
“Everybody wants a player like Hardik Pandya, right? A player like Hardik Pandya is needed in every franchise. He is a proper three dimensional player. Bowler, you can put him in the new ball.… pic.twitter.com/BzPXetpV6k
— Akshat (@Cricketmythos) August 7, 2026
रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या के बारे में बात करते हुए कहा, “हर कोई हार्दिक पांड्या जैसा खिलाड़ी चाहता है, है ना? हर फ्रेंचाइजी को हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी की जरूरत होती है. वह एक बेहतरीन ‘थ्री-डायमेंशनल’ खिलाड़ी हैं. गेंदबाजी में, आप उनसे नई गेंद से बॉलिंग करवा सकते हैं. बल्लेबाजी में, वह सबसे अहम फिनिशर हैं. अब बात करते हैं कप्तानी की. कोई उन्हें कप्तान बनाना चाहता है या नहीं, यह अलग बात है. उनकी क्वालिटी और किसी टीम को मिलने वाली उनकी वर्सैटिलिटी की वजह से ही उनकी इतनी चर्चा हो रही है. अभी, CSK और KKR उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की होड़ में हैं. लेकिन, हैरान मत होइएगा अगर दूसरी फ्रैंचाइजियां भी इस होड़ में शामिल हो जाएं.”
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन
IPL 2024 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को दोबारा अपने साथ जोड़ा था और उन्हें कप्तानी भी सौंपी थी. हार्दिक पांड्या ने 2024 से 2026 तक 39 मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की, जिसमें 15 मैचों में जीत दिलाई, जबकि 24 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. इस तरह मुंबई की कप्तानी करते हुए हार्दिक का विनिंग प्रतिशत 38.46 का रहा है.
🚨 NO IPL TRADE TALKS BETWEEN MI AND CSK FOR HARDIK PANDYA 🚨
MI Spokeperson said: “Our post-season review is currently on and we are looking into all aspects of the team. Contrary . reports, we are not engaged in conversations with regard . player trades; the same is only… pic.twitter.com/GxlMmxreGC
— Cricket Central (@CricketCentrl) August 1, 2026
किसी टीम में बतौर कप्तान ही जाएंगे हार्दिक
हार्दिक पांड्या की ट्रेडिंग को लेकर इस वक्त खबरों का बाजार गर्म है. लगातार सामने आ रही रिपोर्ट्स में ये बात भी सामने आई है कि हार्दिक ने साफ कर दिया है कि वह जिस भी टीम में जाएंगे, उसमें कप्तानी करेंगे. जी हां, हार्दिक पांड्या आईपीएल 2022 से ही कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने 2022 में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था. ऐसे में अब वह आगे भी कप्तान के तौर पर ही खेलना चाहते हैं. इस बात में कोई संदेह नहीं है कि आईपीएल में जिन टीमों को भारतीय ऑलराउंडर चाहिए या कप्तान चाहिए, उनकी नजरें हार्दिक पांड्या पर टिकी होंगी.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल नहीं हुए फिट, श्रीलंका के खिलाफ केएल राहुल संभालेंगे भारत की कमान, BCCI ने खुद दी जानकारी
'हर किसी को हार्दिक चाहिए…', अश्विन ने बताई वो 3 वजह, जिसके कारण IPL फ्रेंचाइजियों में लगी है पांड्या को हासिल करने की होड़
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,