Sport : 'आप तो उत्तराखंड के गौरव हैं…', ऋषभ पंत की मांग पर आ गया CM धामी का जवाब, जानिए क्या-क्या कहा… #INA

CM Dhami React On Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बीती रात एक पोस्ट किया था और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य में जमीन दिलाने की गुहार लगाई थी. उनके पोस्ट के बाद अब सीएम धामी ने ऋषभ पंत को जवाब देते हुए बताया है कि उनके द्वारा उठाए गए मामले पर उन्होंने निर्देश जारी किए जा रहे हैं और नियमों के हिसाब से उनकी मदद की जाएगी.

CM धामी ने ऋषभ पंत को दिया आश्वासन

भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सीएम धामी से उत्तराखंड में जमीन खरीदने की इच्छा जाहिर की थी. इसपर अब मुख्यमंत्री की ओर से जवाब आ गया है. पोस्ट में लिखा- “डियर ऋषभ, आप उत्तराखंड का गौरव हैं. अपने शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों से आपने देश और दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है. अपनी मातृभूमि के प्रति आपका प्रेम और यहाँ लौटकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है. आपके द्वारा उठाए गए मामले के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे हैं. वे जल्द ही आपसे संपर्क करेंगे और नियमों के अनुसार हर संभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे.”

ऋषभ पंत ने पोस्ट करके क्या कहा?

ऋषभ पंत ने पोस्ट में लिखा- “नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का स्थानीय निवासी होने के नाते मुझे काफी समय हो गया है. मैं दिल्ली से अपना बेस शिफ्ट करके उत्तराखंड में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मुझे यहां रहने के लिए कोई बड़ी और साफ जगह नहीं मिल पा रही है. मुझे अपने उत्तराखंड से बहुत प्यार है. मेरी आपसे गुजारिश है कि कृपया जमीन अधिग्रहण में मेरी मदद करें, क्योंकि आजकल स्पष्टता न होने से यह एक नाइटमेयर बन गया है.”

ऋषभ पंत ने एक अन्य पोस्ट किया, जिसमें लिखा- “इंटरनेशनल लेवल पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात होगी, लेकिन अगर आप मुझे इजाजत दें, तो मैं सरकार से उनकी तय दरों पर जमीन खरीदना चाहता हूं ताकि मैं अपने ही राज्य में अपना पहला घर बना सकूं. कृपया इसमें मेरी मदद करें. सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि यह कैसे करूं.”

ये भी पढ़ें: ‘मुझे यकीन है वर्ल्ड कप में दोनों अहम साबित होंगे…’, रोहित-विराट को लेकर दिग्गज का बयान वायरल

'आप तो उत्तराखंड के गौरव हैं…', ऋषभ पंत की मांग पर आ गया CM धामी का जवाब, जानिए क्या-क्या कहा…





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button