Sport : श्रीलंका ने दिखाया बड़ा दिल, ऑलआउट हुए बिना ही टीम इंडिया को दे दी बैटिंग, जानिए बाकी रह गए थे कितने विकेट #INA

IND VS SLXI: कोलंबो में भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर लंकाई कप्तान ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जहां, भारत की ओर से बेहद निराशाजनक गेंदबाजी देखने को मिली. पहले दिन भारत ने श्रीलंका के 8 विकेट चटकाए. लेकिन, दूसरे दिन श्रीलंका बल्लेबाजी के लिए नहीं आई और उन्होंने भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दे दिया.

बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया

श्रीलंका इलेवन के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से निराशाजनक गेंदबाजी देखने को मिली. पहले दिन श्रीलंका की ओर से अच्छी बल्लेबाजी हुई और 90 ओवर के खेल में 368 रन बनाए और भारतीय गेंदबाज 8 विकेट ले सके. इस तरह टीम इंडिया लंकाई टीम को पहले दिन ऑलआउट नहीं कर पाई. मगर, दूसरे दिन मेजबान टीम ने भारत को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया. वाकई इस वॉर्म-अप मैच में भारतीय गेंदबाजों ने काफी निराश किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है.

भारतीय गेंदबाजों का हुआ बुरा हाल

श्रीलंका इलेवन के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच की पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों का बुरा हाल हुआ. कोलंबो में पहली पारी में भारत की ओर से 7 गेंदबाज एक्शन में दिखे. रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट लिए. तो वहीं, गुरनूर बरार ने एक विकेट झटका. इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 13 ओवर फेंके, जिसमें 44 रन लुटाए. प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 ओवर किए, जिसमें 32 रन लुटाए. सारांश जैन ने 11 ओवर फेंका, जिसमें 54 रन लुटाए और बिना विकेट रहे.

दूसरी ही गेंद पर गिरा भारत का पहला विकेट

कोलंबो में खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने आई, तो पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले शून्य पर ही अपना विकेट गंवा बैठे. बिश्वा फर्नांडो की गेंद पर दिलुम सुधारी ने कैच लपका और भारत को पहला झटका दिया. अब बचे हुए सभी बल्लेबाज इस वॉर्म-अप मैच में विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाकर अपना बेस्ट फॉर्म हासिल करना चाहेंगे.

15 अगस्त से शुरू होगी भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होगी. पहला मैच गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 15 अगस्त से 19 अगस्त तक खेला जाएगा. दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त तक कोलंबो में खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के बीच 7-9 अगस्त के बीच कोलंबो के एसएससी स्टेडियम के पास स्थित NCC ग्राउंड में प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा.

मैचतारीखस्थानस्टेडियमसमय (IST)
पहला टेस्ट15–19 अगस्त 2026गालेगॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियमसुबह 10:00 बजे
दूसरा टेस्ट23–27 अगस्त 2026कोलंबोसिन्हलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC)सुबह 10:00 बजे

ये भी पढ़ें: ‘आप तो उत्तराखंड के गौरव हैं…’, ऋषभ पंत की मांग पर आ गया CM धामी का जवाब, जानिए क्या-क्या कहा…

श्रीलंका ने दिखाया बड़ा दिल, ऑलआउट हुए बिना ही टीम इंडिया को दे दी बैटिंग, जानिए बाकी रह गए थे कितने विकेट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button