Sport : 4 विकेट बाकी रहते हुए श्रीलंका ने घोषित की अपनी दूसरी पारी, भारत को अब जीतने के लिए 45 ओवर में बनाने होंगे इतने रन #INA

IND VS SLXI: भारतीय क्रिकेट टीम कोलंबो में श्रीलंका इलेवन के साथ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेल रही है. इस मुकाबले के आखिरी दिन श्रीलंका टीम ने 45 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद अपनी दूसरी पारी 4 विकेट बाकी रहते हुए घोषित कर दी और भारतीय क्रिकेट टीम के सामने 207 रनों का लक्ष्य रखा है. ऐसा मालूम पड़ता है कि इस मैच में दोनों ही टीमें नतीजे की ओर देख रही हैं, क्योंकि इससे पहले आज ही भारत ने भी 4 विकेट बाकी रहते हुए पारी घोषित कर दी थी.

श्रीलंका ने 45 ओवर में बनाए 200 रन

भारत के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका इलेवन की टीम तीसरे दिन बल्लेबाजी के लिए आई. जहां, लंकाई टीम ने 45 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बोर्ड पर लगाए. श्रीलंका की ओर से सबसे बड़ी पारी निशान मदुशंका ने खेली, 63 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, निपुन धनंजया 46 और अंजला बांद्रा ने 35 रन की पारी खेली. पवन राथांयके 16 रन पर आउट हुए, तो रमेश मेंडिस ने 16* रन बनाए.

भारत को बनाने होंगे 45 ओवर में 207 रन

कोलंबो में खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 90 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 363 रन बनाए थे, जबकि भारतीय टीम ने 90 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 357 रन बनाए. इस तरह पहली पारी के आधार पर श्रीलंका के पास 6 रनों की बढ़त बनाई. वहीं, दूसरी पारी में श्रीलंका ने 45 ओवर बल्लेबाजी की और 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिए. नतीजन, अब टीम इंडिया के सामने 207 रनों का लक्ष्य है. श्रीलंकाई टीम ने 45 ओवर बल्लेबाजी कर ली है और अब तीसरे दिन के खेल में 45 ओवर बचे हुए हैं. ऐसे में टीम इंडिया को अब अगर ये मैच जीतना है, तो भारत को 45 ओवर में 207 रन बनाने होंगे.

4 विकेट बाकी रहते हुए श्रीलंका ने घोषित की अपनी दूसरी पारी, भारत को अब जीतने के लिए 45 ओवर में बनाने होंगे इतने रन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button