Tach – बड़ी स्क्रीन, 5G और 10,200mAh बैटरी! मोटोरोला मोटो पैड 70 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट मोटो पैड 70 लॉन्च कर दिया है. कंपनी का यह नया टैबलेट उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो बड़ी स्क्रीन के साथ अच्छी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और काम के लिए AI फीचर्स चाहते हैं. इसमें 12.1 इंच का 2.5K डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है.
खास बात यह है कि बॉक्स में मोटो पेन भी मिलता है, जिससे नोट्स बनाने और लिखने जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं.
मोटोरोला मोटो 70 की कीमत और उपलब्धता
मोटो पैड 70 को भारत में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी लॉन्च कीमत 33,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, चुनिंदा बैंक ऑफर के तहत 4,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. ऐसे में इसकी प्रभावी कीमत 29,999 रुपये तक आ सकती है.
टैबलेट में स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
मोटो पैड 70 की बिक्री भारत में 15 अगस्त से शुरू होगी. इसे फ्लिपकार्ट, मोटोरोला.इन और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा. टैबलेट को PANTONE Titan Sea Angel कलर में पेश किया गया है.
12.1 इंच का 2.5K डिस्प्ले
मोटो पैड 70 में 12.1 इंच का 2.5K LCD डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन का रेजॉलूशन 2560×1600 पिक्सल है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है. डिस्प्ले की HBM ब्राइटनेस 800 निट्स तक जाती है, जबकि यह 96% DCI-P3 कलर गैमट को सपोर्ट करता है.
स्क्रीन को TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों के आराम को ध्यान में रखा गया है.
5G और Android 16 का सपोर्ट
परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो टैबलेट Android 16 पर चलता है. मोटोरोला ने इसमें Android 17 तक OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.
कंपनी ने टैबलेट में कई AI फीचर्स भी दिए हैं. इसमें AI Writing Tools, AI Notes, Circle to Search और Google Gemini शामिल हैं.
बॉक्स में मिलेगा Moto pen
मोटो पैड 70 की एक खास बात ये है कि कंपनी इसके साथ moto pen भी दे रही है. ये फीचर उन लोगों के लिए काम का हो सकता है जो टैबलेट का इस्तेमाल पढ़ाई, मीटिंग में नोट्स बनाने या दूसरे प्रोडक्टिविटी कामों के लिए करना चाहते हैं.
इसके अलावा मोटोरोला एक मोटो फोलियो कीबोर्ड को अलग से एक्सेसरी के तौर पर पेश कर रही है. इसे जोड़ने के बाद टैबलेट पर टाइपिंग और दूसरे काम करना ज्यादा आसान हो सकता है.
10,200mAh की बड़ी बैटरी
बैटरी के मामले में भी मोटो पैड 70 काफी मजबूत नजर आता है. इसमें 10,200mAh की बैटरी दी गई है, जो TurboPower चार्जिंग को सपोर्ट करती है. बड़ी बैटरी की वजह से लंबे समय तक वीडियो देखने, पढ़ाई करने या दूसरे कामों के लिए टैबलेट इस्तेमाल किया जा सकता है.
टैबलेट में क्वाड स्पीकर दिए गए हैं, जिन्हें Dolby Atmos के साथ ट्यून किया गया है. कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.2, Wi-Fi 5 और USB Type-C पोर्ट मिलता है.
कैमरा और डिजाइन
फोटोग्राफी के लिए moto pad 70 में पीछे की तरफ 13MP ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है. वहीं, वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
टैबलेट का Wi-Fi वेरिएंट 6.29mm मोटा है और इसका वजन करीब 530 ग्राम है. 5G मॉडल की मोटाई 6.49mm है. इसमें ऑल-मेटल बॉडी दी गई है, जिससे इसका लुक प्रीमियम नजर आता है.
Source link