खबर शहर , पिटाई, दुर्व्यवहार और रिश्वत: पुलिस को खूब पढ़ाए पाठ, फिर भी नहीं बदला खाकी का मिजाज; कम नहीं हुईं शिकायतें – INA


वर्दी की हनक ही ऐसी है कि इसे पहनकर रौब गांठने के चक्कर में पुलिस वाले कानून को ताक पर रख देते हैं। समय-समय पर पुलिसकर्मियों को जनता से अच्छे व्यवहार की ट्रेनिंग दी जाती है। किस तरह से जन विश्वास हासिल किया जाए, पढ़ाया जाता है मगर इसके बाद भी खाकी का मिजाज बदलने का नाम नहीं ले रहा है। जनता से दुर्व्यवहार, लापरवाही, रिश्वत लेने के मामलों में सालभर में 80 पुलिसवालों को दंडित किया गया। 39 को चेतावनी पत्र भी जारी हो चुका है। इसके बाद भी वर्दीवालों की शिकायतें कम नहीं हुई हैं। कई जांचें अभी लंबित हैं।