Sport : अजिंक्य रहाणे को रिटायरमेंट के बाद सबसे पहले किसने किया था फोन? बोले-'खेल को अपना सब कुछ देने…' #INA

Ajinkya Rahane : भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. वह लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, लेकिन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे. मगर, अब रहाणे क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, जिसका मतलब है कि वह आईपीएल में भी खेलते नजर नहीं आएंगे. अब इस खिलाड़ी ने खुलासा किया है कि जब उन्होंने संन्यास का ऐलान किया, तो उन्हें सबसे पहले किसका फोन कॉल आया था. साथ ही उन्होंने उस वजह के बारे में भी बताया, जिसके चलते उन्होंने रिटायरमेंट लिया.
अजिंक्य रहाणे को आया था किसका पहला कॉल?
भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने 30 जुलाई 2026 को अचानक रिटायरमेंट की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया था. अब उन्होंने बताया है कि आखिर उन्हें रिटायरमेंट के बाद सबसे पहले किसने कॉल किया.
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार रहाणे ने बताया कि “सबसे पहला फोन सचिन पाजी का आया, जिन्होंने कहा, ‘मुझे लगा था कि तुम और लंबे समय तक खेलोगे’. मैंने उनसे कहा कि मैं आगे नहीं खेलना चाहता क्योंकि मैं बिना किसी पछतावे के रिटायर हो रहा हूं. इरफान पठान ने भी मुझसे बात की, जबकि विराट, रोहित, बुमराह और पुजारा ने मुझे मैसेज किया. मैंने उन्हें भी यही बात बताई. खेल को अपना सब कुछ देने के बाद मैं संतुष्ट था.”
Sachin Tendulkar was the first . call him and also asked why he didn’t continue playing :
“The first call was from Sachin (Tendulkar) paaji, who said, ‘I thought you would play for longer’. I told him I didn’t want . carry on because I was retiring without regrets. Irfan… pic.twitter.com/O0EWKF2FXt
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) August 10, 2026
अजिंक्य रहाणे के आंकड़े
अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले, जिसकी 144 पारियों में उन्होंने 38.46 के औसत से 5077 रन बनाए.. इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 26 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 578 चौके और 35 छक्के लगाए. रहाणे 102 कैच भी लपके. वहीं, रहाणे ने 90 वनडे मैच खेले, जिसकी 87 पारियों में 35.26 के औसत और 78.63 की स्ट्राइक रेट से 2962 रन बनाए. उनके बल्ले से 3 शतक और 24 अर्धशतक निकले हैं. रहाणे ने 20 T20I मैच खेले, जिसकी 20 पारियों में 20.83 के औसत से 375 रन बनाए हैं. उन्होंने एक फिफ्टी लगाई है.
अजिंक्य रहाणे ने किए कई बड़े कारनामे
अजिंक्य रहाणे भारतीय क्रिकेट के उन बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए कई यादगार पारियां खेली हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका सबसे बड़ा प्रदर्शन 2014-15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आया, जहां उन्होंने मेलबर्न टेस्ट में शानदार शतक जड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. रहाणे ने 2020-21 के ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तानी करते हुए भारत को 2-1 से टेस्ट सीरीज जिताई.
एडिलेड में 36 रन पर ऑलआउट होने के बाद उनकी कप्तानी में भारत ने जबरदस्त वापसी की और ब्रिस्बेन में ऐतिहासिक जीत दर्ज की. रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में 6,000 से ज्यादा रन बनाए हैं और उनके नाम 12 टेस्ट शतक हैं. वह भारत के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट भी खेल चुके हैं. इसके अलावा आईपीएल में भी रहाणे कई टीमों का हिस्सा रहे हैं और IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे। उनके शांत स्वभाव और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता ने उन्हें भारतीय क्रिकेट में खास पहचान दिलाई है.
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप-10 में शामिल हैं 4 भारतीय
अजिंक्य रहाणे को रिटायरमेंट के बाद सबसे पहले किसने किया था फोन? बोले-'खेल को अपना सब कुछ देने…'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,