Sport : क्या श्रीलंका में बदल जाएगी टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी? वॉर्म-अप मैच से मिला बड़ा हिंट, जानें किसका कटेगा पत्ता #INA

Team India : भारतीय क्रिकेट टीम में समय-समय पर अगल-अलग सलामी जोड़ियां रही हैं. टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग, सुनील गावस्कर, मुरली विजय और रोहित शर्मा जैसे अन्य खिलाड़ी रहे हैं. इन खिलाड़ियों ने अलग-अलग समय पर टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत की है. टीम इंडिया के लिए कुछ समय पहले तक रोहित शर्मा और शिखर धवन पारी की शुरुआत करते थे.
इसके बाद इंडियन क्रिकेट टीम की ओपनिंग जोड़ी बदली और भारत के लिए केएल राहुल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करने लेगे. इसके बाद एक बार फिर इंडिया की ओनिंग जोड़ी बदली और रोहित शर्मा शुभमन गिल के पास पारी की शुरुआत करने लगे. यहीं नहीं रोहित शर्मा ने फिर यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत की. ऐसे में पिछले कुछ सालों में लगातार टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी बदलती रही है.
We are underway in New Chandigarh 🙌
Updates ▶️ https://t.co/Au50EfVM30#TeamIndia | #INDvAFG | @IDFCFIRSTBank | @klrahul | @ybj_19 pic.twitter.com/Ux9vWEOvlf
— BCCI (@BCCI) June 6, 2026
भारत के लिए लंबे समय से यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत कर रहे हैं. इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ पहले रोहित शर्मा ओपनिंग करते थे. फिर रोहित के संन्यास के बाद केएल राहुल को यशस्वी के नए ओपनिंग जोड़ीदार के तौर पर देखा गया. टीम इंडिया के लिए गौतम गंभीर के कार्यकाल में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल लंबे समय से ओपनिंग कर रहे हैं.
क्या टीम इंडिया की बदल जाएगी ओपनिंग जोड़ी?
अब सवाल उठ रहा है कि, क्या भारत की ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर बदले वाली है. क्या यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल अब टीम इंडिया के लिए ओपनिंग नहीं करेंगे. ये सवाल भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच हुए वॉर्म-अप मैच से सामने आ रहे हैं. इस मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ है, जिससे श्रीलंका में खेलने जाने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले इस मामले को लेकर बड़ा हिंट मिला है.
दरअसल, भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच खेले गए वॉर्म-अप मैच में भारत के लिए पहली पारी में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने के लिए आए. यशस्वी 0 पर पवेलियन लौट गए और राहुल ने 40 रनों की पारी खेली. यहां तक सब ठीक था लेकिन इसके बाद दूसरी पारी में सब बदल गया. टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी भी बदल गई.
इस अभ्यास मैच में भारत के लिए दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए. बाएं और दाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों में मिलकर शानदार प्रदर्शन किया और पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़ डाले. यशस्वी 61 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए और शुभमन गिल 44 रन बनाकर आउट हो गए.
Half-century for Yashasvi Jaiswal! 👌👌
💯-run partnership up between Captain Shubman Gill & Yashasvi Jaiswal 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2#TeamIndia pic.twitter.com/HvgFU3QetF
— BCCI (@BCCI) August 9, 2026
श्रीलंका इलेवन के मैच के बाद जब केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करने नहीं आए तो उसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या, भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली सीरीज में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी बदलने वाली है. क्या कप्तान शुभमन गिल फिर से अपनी पुरानी पोजिशन पर लौटने वाले हैं. अब गिल के पास कप्तानी का ताकत है, वो चाहें तो अपना ओपनिंग का स्लॉट यशस्वी जायसवाल के साथ फिर से हासिल कर सकते हैं. ऐसे में केएल राहुल को मिडिल ऑर्डर में खेलने का मौका मिलेगा.
क्या सच में बदल जाएगी श्रीलंका में भारत की ओपनिंग जोड़ी?
वॉर्म-अप मैच के बाद ये सवाल आपके भी मन में उठ रहा है कि, क्या सच में श्रीलंका में भारत की ओपनिंग जोड़ी बदल जाएगी. तो हम आपको बता दें कि, इसके चांस बहुत कम है. ओपनिंग में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं शुभमन गिल मिडिल ऑर्ड में अपना योगदान दे रहे हैं. वो नंबर 4 पर धमाल मचा रहे हैं. ऐसे में कोई वजह नहीं है कि, श्रीलंका में भारत की ओपनिंग जोड़ी बदली जाए. वो सिर्फ एक अभ्यास मैच था, जिसमें गिल ने पहली पारी में बल्लेबाजी नहीं की थी. ऐसे में उन्होंने खुद को दूसरी पारी में बल्लेबाजी का मौका देने के लिए ओपनिंग की थी.
ये भी पढ़ें : भारत के 3 खिलाड़ियों को डेब्यू का इंतजार, श्रीलंका में सिर्फ 1 को मिलेगा चांस, जानिए किसके लगेगी लॉटरी
क्या श्रीलंका में बदल जाएगी टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी? वॉर्म-अप मैच से मिला बड़ा हिंट, जानें किसका कटेगा पत्ता
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,