Sport : 'जब मैंने उसके साथ समय बिताया…' सामने आया दिग्गज का ऐसा बयान, जो तुरंत हुआ वायरल, जानिए गुरनूर पर क्या कहा? #INA

IND vs SL : भारत श्रीलंका के साथ 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाला है. इस सीरीज में भारत की ओर से पहली बार टेस्ट क्रिकेट टीम में मौका पाने वाले गुरनूर बराड़ पर सभी की नजर रहने वाली हैं. उन्होंने भारत के लिए अब तक वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. अब वो टेस्ट क्रिकेट के लिए भी तैयार हैं. क्योंकि उन्होंने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में अपना बेस्ट प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू की दावेदारी ठोकी हैं.

गुरनूर बराड़ ने वॉर्म-अप मैच में न सिर्फ गेंद के साथ बल्कि बल्ले के साथ भी धमाल मचाया है. उन्होंने भारत और श्रीलंका के बीच 15-19 अगस्त तक होने वाले पहले टेस्ट मैच की प्लेइंग-11 में अपनी दावेदारी ठोक दी है. अब गुरनूर बराड़ पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने गुरनूर को लेकर क्या कहा है. आइए जानते हैं.

जहीर खान पर गुरनूर बराड़ का बड़ा बयान

जहीर खान ने कहा कि, ‘यह देखना अच्छा है कि तेज गेंदबाजों की एक युवा टीम तेज रफ्तार से गेंदबाजी कर रही है. गुरनूर बरार में अच्छा और लंबा करियर बनाने की काबिलियत है. यह अच्छी बात है कि उसे तेजी से आगे बढ़ाया गया है. जब मैंने उसके साथ कुछ समय बिताया, तब भी मुझे उसमें जबरदस्त पोटेंशियल दिख रहा था. हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि उसका करियर आखिर में कैसा बनता है, लेकिन पोटेंशियल के मामले में उसने मुझे सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया है’.

वॉर्म-अप मैच में गुरनूर बराड़ में मचाया धमाल

भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच खेले गए वॉर्म-अप मैच की पहली पारी में 12 ओवर में 49 रन खर्च किए और 1 विकेट हासिल किया. उन्होंने सटीक लाइन और लेंथ पर बॉलिंग की और श्रीलंका इलेवन के बल्लेबाजों को थोड़ी-बहुत लगाम लगाई. उनकी गेंदाबाजी में काफी धार नजर आई, जो श्रीलंका की परिस्थितियों में भारत के लिए मददगार साबित हो सकती है.

उन्होंने पहली पारी में टीम इंडिया की ओर से बैटिंग करते हुए धमाल मचाया और बल्ले से लगातार 4 छक्के ठोक दिए और 18 बॉल में 2 चौके और 4 छक्कों के साथ 36 रनों की पारी खेली. इसके बा उन्होंने दूसरी पारी में बॉल के साथ 8 ओवर में 37 रन दिए और 2 विकेट हासिल किए. इसके बाद दूसरी पारी में बल्ले से वो कमाल नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

भारत का श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान.

कब और कहां खेले जाएंगे दोनों टेस्ट मैच

इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. वहीं भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में होगा. भारतीय समय के अनुसार इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले सुबह 10 बजे से शुरू होंगे. ऐसे में इन दोनों मैचों का मजा फैंस सुबह-सुबह उठा पाएंगे.

ये भी पढ़ें : 6,6,6,6,6,6… कौन है छह बॉल में 6 छक्के ठोक गदर मचाने वाला 24 साल का बल्लेबाज? 86 रन कूट मैदान पर ला दी तबाही

'जब मैंने उसके साथ समय बिताया…' सामने आया दिग्गज का ऐसा बयान, जो तुरंत हुआ वायरल, जानिए गुरनूर पर क्या कहा?





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button