Sport : रोहित-विराट समेत 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए इस टूर्नामेंट में खेलेंगे भारत के 7 सीनियर खिलाड़ी, जानें कब होंगे मैच? #INA

Vijay Hazare Trophy 2027 : विजय हजारे ट्रॉफी 2027 का आयोजन भारत में 14 दिसंबर से होने वाला है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल 8 जनवरी को खेला जाएगा. ये भारत का घरेलू टूर्नामेंट है, जो 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाता है. विजय हजारे ट्रॉफी 2026-27 सीजन का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 5 जनवरी 2027 को खेला जाएगा. वहीं 6 जनवरी 2027 को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. इस बार विजय हजारे ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है. क्योंकि 2027 में भारत को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप खेलना है.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत 4 अक्टूबर से होगी. इस टूर्नामेंट का अंत 21 नवंबर 2027 को होगा. वनडे वर्ल्ड कप की इस बारे मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाने वाला है. उससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप सिलेक्शन में अहम भूमिका निभा सकती है. क्योंकि इस टूर्नामेंट से उन घरेलू खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में पता चलेगा, जिन पर भारतीय चयनकर्ता और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) वनडे वर्ल्ड कप से पहले नजरें बनाए रखा होगा.
🚨 BREAKING NEWS 🚨
Mohammed Shami, Mohammed Siraj, Bhuvneshwar Kumar, and Ravindra Jadeja are set . make their comeback in the 2027 ODI World Cup.
– Harshit Rana, Prasidh Krishna, Arshdeep Singh are set . get dropped.
– Gurnoor Brar and Nitish Kumar Reddy will get long… pic.twitter.com/fcFd8NwYz9
— Indian Cricket (@IndianCricketHQ) August 4, 2026
इसके साथ ही विजय हजारे ट्रॉफी उन सीनियर खिलाड़ियों को लिए भी मौका है, जो वनडे वर्ल्ड कप 2027 में जगह बनाने चाहते हैं लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें लगभग स्कीम से बाहर कर दिया है. इन खिलाड़ियों के पास मौका होगा कि वो विजय हजारे ट्रॉफी 2027 में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचे और उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए खुद को चुनने पर मजबूर कर दें.
ऐसे में इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में कई सीनियर खिलाड़ियों के भी खेलने की उम्मीद है, जो वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले खुद को पूरी तरह से प्रैक्टिस देना चाहते हैं. क्योंकि भारतीय टीम के वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले बहुत कम वनडे मैच खेलने के लिए मिलने वाले हैं. ऐसे में ये खिलाड़ी अपने आप को वर्ल्ड कप के लिए तैयार करने के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए इस टूर्नामेंट में उतरने वाले हैं.
ये सीनियर खिलाड़ी भी लेंगे विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस बार विजये हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. ये सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के वनडे वर्ल्ड कप 2027 की अपनी तैयारियां पुख्ता करने के लिहाज से विजय हजारे ट्रॉफी खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
🚨 BREAKING NEWS 🚨
List of Players Who Must Play Vijay hazare Trophy or Ranji Domestic Cricket. 🚨
1. Virat Kohli
2. Rohit Sharma
3. Ravindra Jadeja
4. Mohammed Shami
5. Bhuvneshwar Kumar
6. Mohammed Siraj
7. Kuldeep Yadav pic.twitter.com/Yem49Xsf72— IndiaTeamhub (@vivek23mishra) August 9, 2026
विजय हजारे ट्रॉफी हर प्रदेश की टीम हिस्सा लेती है. ऐसे में इन टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के पास भी मौका होगा कि वो भी इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया में अपनी दावेदार ठोक सकें. अगर ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप से पहले इस टूर्नामेंट में धमाल मचाते हैं तो चयनकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ जाएंगी.
ये भी पढ़ें : ‘जब मैंने उसके साथ समय बिताया…’ सामने आया दिग्गज का ऐसा बयान, जो तुरंत हुआ वायरल, जानिए गुरनूर पर क्या कहा?
रोहित-विराट समेत 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए इस टूर्नामेंट में खेलेंगे भारत के 7 सीनियर खिलाड़ी, जानें कब होंगे मैच?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,