खबर शहर , डाकघर में अब कैश का झंझट खत्म: यूपीआई, क्यूआर कोड से करें आधार शुल्क का भुगतान, तुरंत मिलेगी डिजिटल रसीद – INA

आगरा में डाक विभाग ने आधार सेवाओं को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए डाकघरों में डिजिटल भुगतान (कैशलेस) सुविधा शुरू कर दी है। इसमें यूपीआई, क्यूआर कोड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी आधार शुल्क का भुगतान हो सकेगा।


प्रतापपुर स्थित प्रधान डाकघर के आधार सेवा केंद्र पर आधार नामांकन और अपडेट से जुड़ी शुल्क वाली सेवाओं का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा। इसके अलावा अन्य डाकघर में संचालित आधार सेवा केंद्र पर भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी। प्रधान डाकपाल शशिकांत जैन ने बताया कि पहले डाकघर में कैशलेस भुगतान की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इससे खुले पैसे की परेशानी से भी राहत मिलेगी।

नई व्यवस्था में मोबाइल से तत्काल डिजिटल भुगतान किया जा सकेगा। प्रत्येक भुगतान का डिजिटल रिकॉर्ड होगा, रसीद भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि नया आधार नामांकन निशुल्क है। पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी निशुल्क है। डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 75 रुपये और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये शुल्क निर्धारित है।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button