Sport : IND vs SL: पहले टेस्ट में इन 2 भारतीय गेंदबाजों का दिख सकता है जलवा, वार्म-अप मैच में बल्ले से की लगातार छक्कों की बारिश #INA

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को परखने के लिए भारतीय टीम ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ एक 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला. यह वॉर्म-अप मैच 7 अगस्त से 9 अगस्त तक खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस वॉर्म-अप मैच में देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल समेत कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन सबसे ज्यादा तहलका 2 भारतीय तेज गेंदबाजों ने मचाया. हम बात कर रहे हैं मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार की, जिन्होंने लगातार छक्के लगाकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी इन दोनों पर नजरें रहने वाली हैं.
गुरनूर बराड़ ने एक ही ओवर में जड़ दिए 4 छक्के
श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच की पहली पारी में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने बल्ले से तहलका मचाया. टीम इंडिया की पहली पारी में गुरनूर बरार 11वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे. वहीं दूसरे दिन के खेल का आखिरी ओवर श्रीलंका के दिलुम सदीरा डाल रहे थे. इस ओवर में गुरनूर बरार ने लगातार 4 छक्के जड़ दिए. गुरनूर बरार सिर्फ 18 गेंदों पर 36 रनों की तूफानी पारी खेलकर नाबाद लौटे थे. इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 2 चौके और 4 छक्के लगाए. पडिक्कल के साथ मिलकर उन्होंने 30 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की साझेदारी की थी.
GURNOOR BRAR SMASHED 6,6,0,6,6 IN THE FINAL OVER…!!!!
– Gambhir & Jadeja enjoying the batting of Gurnoor ❤️😂 pic.twitter.com/eLTX2jaWYv
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 8, 2026
मोहम्मद सिराज ने लगातार 3 छक्के लगाकर दिलाई टीम इंडिया को जीत
इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का तहलका देखने को मिला. इस वॉर्म-अप मैच के तीसरे और आखिरी दिन के आखिरी ओवर में लगातार 3 छक्के लगाकर सिराज ने टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिलाई. तीसरे दिन भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर (45वें ओवर) में 16 रनों की जरूरत थी.
मोहम्मद सिराज और सारांश जैन क्रीज पर मौजूद थे. जबकि श्रीलंका के लिए यह आखिरी ओवर स्पिनर केशरा नुवांथा डालने आए. सिराज ने ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर ही लगातार 3 छक्के लगाकर भारतीय टीम को जीत दिला दी. हालांकि इसके बाद भी मैच जारी रहा, क्योंकि वॉर्म-अप मैच के नियमों के मुताबिक जीत मिलने के बाद भी पूरे ओवर कराए जाते हैं. ऐसे में इस आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद सिराज ने चौका जड़ दिया, इसके बाद आखिरी गेंद पर सिंगल लिए. इससे पहले उन्होंने 44वें ओवर में सोनल दिनुशा की गेंद पर एक छक्का जड़ा था. सिराज ने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 छक्का और 1 चौका शामिल रहा. सिराज की यह बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी अहम साबित हो सकती है.
DSP GOES 6️⃣ 6️⃣ 6️⃣! 🔥
Mohammed Siraj signs off the warm-up game with three sixes on the trot! 💥 #SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameofTestCricket pic.twitter.com/poApnwLVwu
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 9, 2026
मोहम्मद सिराज के बैट चेक करते नजर आए श्रीलंकाई खिलाड़ी
मोहम्मद सिराज की यह बल्लेबाजी देखकर श्रीलंकाई खिलाड़ी भी हैरान रह गए थे. मैच खत्म होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी सिराज के पास आए और हंसी-मजाक में उनके बैट को भी देखने लगे, कि कहीं बैट में स्प्रिंग वगैरह तो नहीं लगी है. इसे देखकर टीम इंडिया के खिलाड़ियों और स्टाफ की भी हंसी छूट गई.
SRI LANKAN PLAYERS CHECKING THE BAT OF SIRAJ 😂🔥
– He scored 32*(15) & won the game for India. pic.twitter.com/dAdvFe8fIY
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 9, 2026
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप-10 में शामिल हैं 4 भारतीय
IND vs SL: पहले टेस्ट में इन 2 भारतीय गेंदबाजों का दिख सकता है जलवा, वार्म-अप मैच में बल्ले से की लगातार छक्कों की बारिश
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,