Sport : 'वो करियर के इस स्टेज में भी…' विराट कोहली पर पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बोली बड़ा बात, कहा- 'उन्हें हर समय अटैक पसंद है' #INA

Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के खेल की दीवानी दुनिया है. उन्होंने 2008 में जब से भारत के लिए डेब्यू किया, तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा है. वो तब से लगातार भारतीय क्रिकेट में अपना योगदान दे रहे हैं. विराट कोहली सिर्फ बल्ले से ही मैदान पर इंडियन क्रिकेट के टीम के लिए योगदान नहीं देते हैं. बल्कि वो टीम इंडिया के लिए मैदान पर फील्डिंग से भी योगदान देते हैं. वो मैदान पर किसी चीते की तरह फुर्ती के साथ फील्डिंग कर अपने साथी खिलाड़ियों में भी जोश भर देते हैं. 

विराट कोहली ने भारत के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ काफी समय तक काम किया है. हाल ही में उनको कार्यकाल टीम इंडिया के साथ खत्म हो गया और उनको अपना पद छोड़ना पड़ा. उन्होंने अंतिम बार इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान काम किया. अब टी दिलीप ने विराट कोहली को लेकर बड़ी बात बोली है. उन्होंने कोहली की फिल्डिंग पर बात की है. उन्होंने क्या कहा है, आइए इस बारे में जानते हैं.

विराट कोहली पर टी दिलीप ने दिया बड़ा बयान

टी दिलीप ने कहा कि, ‘जब विराट कोहली की बात आती है, तो इंटेंसिटी से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. हमने पावरप्ले में देखा है कि वो अपने रिफ्लेक्स और डाइव से कवर्स या शॉर्ट मिडविकेट से बैट्समैन पर कैसे अटैक करते हैं. पिछली सीरीज में भी वो शार्प थे और हर समय आप पर अटैक करते थे. कोहली अपने करियर के इस स्टेज पर भी बेस्ट देते हैं. वह आखिरी ओवरों में लॉन्ग-ऑन से लॉन्ग-ऑन तक जाते हैं और वो वहां सबसे पहले रन आउट होते हैं. 

टी दिलीप ने आगे कहा कि, ‘अगर बॉल उनके पास भी नहीं हैं तब भी वो नॉन स्ट्राइक की तरह जाते हैं. उससे बात करते हैं. वो विकेटकीपर की तरह जाते हैं. वहां बात करते हैं. विराट कोहली के बारे में आप एक और बात देखेंगे कि, उनके प्रैक्टिस सेशन और मैच में कोई फर्क नहीं होता है. वो दोनों जगह पर एक तरह से मेहनत करते हैं. ये सिर्फ विराट कोहली की फील्डिंग के बारे में नहीं है बल्कि वो दूसरे फील्डिंर में भी बेस्ट देने और शानदार फील्डिंग करने के लिए फायर जलाते हैं. इस लिए वो विराट कोहली हैं’. 

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतिम बार इंग्लैंड में खेलते हुए नजर आए थे. विराट कोहली भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं. वो टेस्ट क्रिकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब जब टीम इंडिया वनडे क्रिकेट खेलती है. उस समय विराट कोहली भारत के लिए खेलते हैं. विराट कोहली सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भारत के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. 

विराट कोहली का वनडे करियर

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से 314 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 302 पारियों में 54 शतक और 79 अर्धशतकों के साथ 14941 रन बनाए हैं. उनका वनडे क्रिकेट में औसत 58.6 का है और उनका स्ट्राइक रेट 94.0 का है. विराट कोहली ने इस फॉर्मेट में 1389 चौके और 171 छक्के भी लगाए हैं. 

ये भी पढ़ें : आखिरकार क्यों मिली सौरव गांगुली और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी? जानिए कैसे पुलिस के पास पहुंचा मामला

'वो करियर के इस स्टेज में भी…' विराट कोहली पर पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बोली बड़ा बात, कहा- 'उन्हें हर समय अटैक पसंद है'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button