यूपी – UP: 50 लाख के गहनों से भरा बैंक लॉकर अचानक खाली! कानपुर SBI के मैनेजर और कर्मचारियों पर दर्ज हुई FIR – INA

स्वरूपनगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने रखकर बेफिक्र हुई महिला का लॉकर अचानक खाली मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस का शिकंजा कस गया है। पीड़िता की शिकायत और पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के कड़े आदेश के बाद स्वरूपनगर पुलिस ने बैंक के शाखा प्रबंधक और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अमानत में खयानत की गंभीर धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।