सीजी- कबीरधाम में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत: 6 माह में 94 जानें गईं, फिर भी नहीं थम रहे सड़क हादसे – INA

कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर सिंघनपुरी के पास बाइक और केमिकल टैंकर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के साथ जिले में सड़क दुर्घटनाओं और यातायात कार्रवाई के आंकड़े भी सामने आए हैं।