यूपी – UP: भोले ने दिया साहस…सिलिंडर ने दी सांस, स्कूटी पर ऑक्सीजन संग कांवड़ यात्रा पर 80 साल के बीमार परशुराम – INA

भक्ति में अनूठी शक्ति होती है। अस्सी साल की उम्र में ऑक्सीजन के सहारे दिन गुजार रहे शिवभक्त परशुराम शर्मा जज्बे के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले। स्कूटी पर सवार होकर करीब 93 किमी की यात्रा करते हुए शिव चौक पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
मुजफ्फरनगर के नरा गांव के रहने वाले बुजुर्ग परशुराम इन दिनों उत्तराखंड के ज्वालापुर में रहते हैं। अब तक वह 13 बार कांवड़ यात्रा कर चुके हैं। इस बार बीमार हालत में वह सांस लेने के लिए भी ऑक्सीजन सिलिंडर पर निर्भर है। डॉक्टरों ने उन्हें बाहर जाने से इनकार कर दिया था।
इसके बावजूद ऑक्सीजन के दो सिलिंडर अपनी स्कूटी पर लेकर वह कांवड़ यात्रा पर निकल पड़े। शहर के रुड़की रोड स्थित सेवा शिविर में पहुंचे तो सबके आकर्षण का केंद्र बन गए।