खबर शहर , Agra Weather: माैसम ने छुड़ाए पसीने, उमस और गर्मी ने किया बेहाल; जानें कब होगी बारिश – INA

आगरा में मानसून के सीजन में भी शहरवासियों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल बिना बरसे ही लौट रहे हैं, जिससे दिन-ब-दिन गर्मी और उमस बढ़ती जा रही है। बढ़ी उमस के कारण लोग पसीने से तर-ब-तर होने को मजबूर हैं।
सोमवार को भी दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे, लेकिन वो सिर्फ तरसाते ही रहे। बारिश न होने के कारण तापमान में बढ़त दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में शहर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि इस दौरान तापमान और उमस में और इजाफा हो सकता है, जिससे फिलहाल गर्मी से फौरी राहत मिलने की संभावना कम ही दिख रही है।