Sports- Abhinav Bindra: आज ही के दिन अभिनव बिंद्रा ने रचा था इतिहास, 18 साल बाद याद किया ओलंपिक स्वर्ण का गौरवशाली पल -#INA

भारत के दिग्गज निशानेबाज और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में हासिल किए अपने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक को याद किया है। उन्होंने 18 साल पहले मिली उस उपलब्धि को अपने खेल जीवन की ‘सबसे बड़ी ऊंचाई’ बताया। 11 अगस्त 2008 को बिंद्रा ने बीजिंग ओलंपिक में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 700.5 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता था। इसके साथ ही वह ओलंपिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।