Sport : T20 में गर्दा उड़ाने के बाद दलीप ट्रॉफी की तैयारी में जुटे वैभव सूर्यवंशी, VIDEO में देखें कैसे बदल रहे हैं अपना गेम #INA

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अगली बार दलीप ट्रॉफी 2026 में खेलते नजर आने वाले हैं. ये घरेलू टूर्नामेंट 23 अगस्त से शुरू होगा, जिसके लिए 15 साल के इस खिलाड़ी ने तैयारी शुरू कर दी है. वैभव अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन अब वह खुद को फर्स्ट क्लास क्रिकेट के लिए तैयार कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. खुद सूर्यवंशी ने अपने प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि वह कैसे खुद को फर्स्ट क्लास क्रिकेट के लिए तैयार कर रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने की डिफेंड की प्रैक्टिस
अपनी आतिशी बल्लेबाजी से टी-20 फॉर्मेट में तूफान मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब डिफेंड की प्रैक्टिस कर रहे हैं. दरअसल, वैभव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गेंद को हिट नहीं बल्कि डिफेंड करने की प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं. हालांकि, वैभव को डिफेंड करते देख फैंस ने अतरंगी प्रतिक्रिया दीं. कईयों का ऐसा कहना है कि उन्हें उड़ा-उड़ाकर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए, तभी मजा आएगा. तो अन्य यूजर ने लिखा- पहली बार वैभव को डिफेंड करते हुए देख रहा हूं.
View this post on Instagram
ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान हैं वैभव सूर्यवंशी
23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत होने वाली है. एक बार फिर खिताब के लिए 6 टीमें भिड़ती नजर आने वाली हैं. इसमें नॉर्थ जोन, साउथ जोन और ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन की टीमें शामिल होती हैं. इस बार ईस्ट जोन की टीम की कमान ईशान किशन को सौंपी है, तो वहीं टीम का उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी को बनाया गया है. ऐसे में अब ईस्ट जोन की ओर से वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरेंगे और विपक्षी टीम के गेंदबाजों की क्लास लगाते नजर आएंगे.
वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी सभी की नजरें
ईस्ट जोन की ओर से ईशान किशन की कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी 23 अगस्त से मैदान पर उतरेंगे. दलीप ट्रॉफी के इस मुकाबले पर एक बार फिर सभी की नजरें 15 साल के इस स्टार बल्लेबाज पर टिकी होंगी. याद हो, जब पिछली बार वैभव घरेलू टूर्नामेंट में खेले थे, तो उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी को हैरान किया था. बताते चलें, वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स 2026 की भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जिसमें 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक पुरुष टीम के मुकाबले खेले जाएंगे.
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसा है वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े
वैभव सूर्यवंशी के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड कुछ खास अच्छे नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने सिर्फ 8 मैच ही खेले हैं. सूर्यवंशी ने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में उन्होंने 17.25 के औसत और 90 की स्ट्राइक रेट से 207 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक लगाया है. उनके बल्ले से 29 चौके और 6 छक्के निकले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 2 कैच भी लपके हैं.
दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम
ईस्ट जोन – अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, ईशान किशन (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), डेनिश दास, और अभिजीत सरकार
नॉर्थ जोन – कन्हैया वधावन (कप्तान), आयुष बडोनी (उप-कप्तान), सनत सांगवान, कमरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युद्धवीर सिंह, और निखिल कश्यप।
सेंट्रल जोन – रजत पाटीदार (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखड़े, कुणाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर और नचिकेत भुटे
वेस्ट जोन – रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), शिवालिक शर्मा, मुशीर खान, सरफराज खान, जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर, अतीत सेठ, तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी
नॉर्थ ईस्ट जोन – तेची नेरी, रॉबिन लिंबू, बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजाम, इमलीवाती लेम्तुर, किशन लिंडोह, जोसेफ लाल थानखुमा, अर्पित सुभाष, प्रियोजीत के, रोनाल्ड मेइतेई, आकाश कुमार चौधरी, वीनो जी झिमोमी, लालरेम्पुइया, जोनाथन रोंगसेन, जोतिन सिंह फिरोइजाम, और आशीष थापा
साउथ जोन – तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, एसके रशीद, के हिमातेजा, आर स्मरण, एन जगदीसन, करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, वी कवरप्पा, और अमन खान
ये भी पढ़ें: यशस्वी और केएल करेंगे ओपन, नंबर-3 पर आएगा ये धाकड़ बल्लेबाज, जानिए पहले टेस्ट में कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11
T20 में गर्दा उड़ाने के बाद दलीप ट्रॉफी की तैयारी में जुटे वैभव सूर्यवंशी, VIDEO में देखें कैसे बदल रहे हैं अपना गेम
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,