Sport : IND VS SL: शुभमन गिल के निशाने पर होगा जो रूट का ये बड़ा रिकॉर्ड, बनाने होंगे श्रीलंका दौरे पर सिर्फ इतने रन #INA

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. कप्तान शुभमन गिल फिट हो चुके हैं और उन्होंने श्रीलंका इलेवन के साथ खेले गए वॉर्म-अप मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी भी की. अब श्रीलंका दौरे पर शुभमन के पास इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को पीछे छोड़ने का मौका है. मगर, ऐसा करने के लिए शुभमन को श्रीलंका के खिलाफ बल्ले से जमकर रन बनाने होंगे. बता दें, वॉर्म-अप मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए गिल ने 44 रन की पारी खेली थी.
शुभमन गिल के निशाने पर जो रूट का रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के पास श्रीलंका में इंग्लिश दिग्गज जो रूट को पीछे छोड़ने का मौका है. यदि शुभमन इस दौरे पर 159 रन बना लेते हैं, तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. शुभमन ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में 8 मैच खेले हैं, जिसकी 14 पारियों में 79.16 के औसत से 950 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 1 अर्धशतक भी निकला है.
मौजूदा समय में WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड जो रूट के नाम पर दर्ज है. रूट ने इस संस्करण में 13 मैच खेले हैं, जिसकी 25 पारियों में 48.17 के औसत से 1108 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने भी 5 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 160 रनों का रहा है.
Captain Gill and Coach Gambhir mapping out the plans for Sri Lanka. 🏏
Watch #SLvIND 1st Test, from 15th August, 9 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/Rt8fqfR8dK
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 10, 2026
शुभमन गिल पूरे कर सकते हैं 3000 टेस्ट रन
शुभमन गिल श्रीलंका दौरे पर 3000 टेस्ट रन पूरे कर सकते हैं. गिल ने अब तक 41 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 74 पारियों में उन्होंने 44.31 के औसत से 2969 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 शतक लगाए हैं और 8 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 333 चौके और 47 छक्के निकले हैं. ऐसे में अब श्रीलंका दौरे पर सिर्फ 31 रन बनाते ही गिल अपने 3000 टेस्ट रन पूरे कर लेंगे. वह भारत के लिए ऐसा करने वाले 28वें खिलाड़ी बन जाएंगे.
𝐓𝐡𝐞 𝐰𝐡𝐢𝐭𝐞𝐬 𝐚𝐫𝐞 𝐜𝐚𝐥𝐥𝐢𝐧𝐠⏳
The countdown is on as #TeamIndia get ready . battle Sri Lanka in the longest format. 🔥
Watch #SLvIND starting 15th August, 9 AM onwards, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV… pic.twitter.com/UD3Cmvx95A
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 11, 2026
बतौर कप्तान कैसा हा शुभमन गिल का टेस्ट रिकॉर्ड?
शुभमन गिल ने अब तक कुल 9 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जिसमें से भारत को 5 टेस्ट मैचों में जीत मिली है और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है. भारतीय टीम ने अपना पिछला टेस्ट मैच 2 महीने पहले घर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. अफगानिस्तान के खिलाफ इस एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. शुभमन गिल को साल 2025 के जून महीने में टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनाया गया था और उन्होंने बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज इंग्लैंड दौरे पर खेली थी.
ये भी पढ़ें: T20 में गर्दा उड़ाने के बाद दलीप ट्रॉफी की तैयारी में जुटे वैभव सूर्यवंशी, VIDEO में देखें कैसे बदल रहे हैं अपना गेम
IND VS SL: शुभमन गिल के निशाने पर होगा जो रूट का ये बड़ा रिकॉर्ड, बनाने होंगे श्रीलंका दौरे पर सिर्फ इतने रन
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,