UP News: पीछे से रोकते रहे लोग, तलवार बरसाता रहा आरोपी… गोरखपुर में ठेकेदार हत्याकांड में 8 आरोपी अरेस्ट – INA

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में चार दिन पहले हुए ठेकेदार शिवकुमार तिवारी हत्याकांड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आरोपी राहुल चौधरी तलवार से ठेकेदार पर लगातार हमला करता दिखाई दे रहा है. घटना की तस्वीरें बेहद विचलित करने वाली हैं. वीडियो में पीछे से एक व्यक्ति हमलावर को ऐसा नहीं करने के लिए कहता हुआ भी नजर आ रहा है. वहीं आरोपी राहुल चौधरी 22 बार तलवार से ठेकेदार पर वार करता है, जिससे ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की मौत हो जाती है.
ब्रह्मभोज के दौरान हुआ था हमला
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज थाना क्षेत्र में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार शिवकुमार तिवारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. पुरानी रंजिश को इस हत्या की वजह बताया जा रहा है. हमले के दौरान आरोपी ने ठेकेदार पर लगातार तलवार से वार किए. गंभीर रूप से घायल होने के कारण शिवकुमार खुद को बचा नहीं सके और उनकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें- नोएडा के PG में असम की युवती की हत्या युवक के कमरे में मिला लहूलुहान शव, बाहर से बंद था कमरा
वायरल वीडियो में दिखा ताबड़तोड़ हमला
हत्याकांड के चार दिन बाद सामने आए वीडियो ने घटना की भयावहता को और बढ़ा दिया है. वीडियो में राहुल चौधरी हाथ में तलवार लेकर शिवकुमार पर हमला करता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने 22 बार तलवार से वार किए. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोग उसे रोकने की कोशिश करते भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहे हमले के दृश्य काफी परेशान करने वाले हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भी घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप
पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है. एसएसपी गोरखपुर डॉ. कौस्तुभ के मुताबिक, वर्ष 2024 में आदेश चौधरी की हत्या हुई थी. उस मामले में मृतक के कुछ परिजनों के नाम सामने आए थे. इसी पुरानी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है.
आठ आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी के मुताबिक, परिवार की तहरीर के आधार पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. जांच के दौरान दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आए. पुलिस ने अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी के खिलाफ आगे की कड़ी कार्रवाई की जा रही है.
थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किया
मामले में पुलिस की कार्रवाई के तहत सिकरीगंज थाना अध्यक्ष अंजुल चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मामले में सभी अभियुक्तों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है, ताकि घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट की जा सके.
पीछे से रोकते रहे लोग, तलवार बरसाता रहा आरोपी… गोरखपुर में ठेकेदार हत्याकांड में 8 आरोपी अरेस्ट
Copyright Disclaimer :-Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on https://www.tv9hindi.com/, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,