खबर शहर , Agra News: खेल मैदानों पर भी दिखेगा देशभक्ति का जुनून, 15-16 को होंगी कई प्रतियोगिता – INA

आगरा। स्वतंत्रता दिवस पर खेल मैदानों पर भी देशभक्ति का जुनून दिखाई देगा। लगातार छुट्टियों के कारण 15 और 16 अगस्त के लिए अधिकांश टर्फ और निजी क्रिकेट मैदानों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। सुबह से देर रात तक मैचों का शेड्यूल तय हो गया है। मैत्री मैच, कॉर्पोरेट ग्रुप, कॉलेज के छात्र और स्थानीय क्रिकेट क्लब मैच खेलेंगे।


बारिश के मौसम के बावजूद सिंथेटिक टर्फ और बॉक्स क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता ने युवाओं को आकर्षित किया है। कई संचालकों का कहना है कि छुट्टियों के कारण लोगों ने एक-दो सप्ताह पहले ही स्लॉट बुक करा लिए थे।

क्रिकेट कोच ओम यादव ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं। इससे युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है। क्रिकेट कोच तरुण सिंह ने कहा कि लगातार दो दिन की छुट्टी होने से इस बार युवा मैदानों पर क्रिकेट खेल कर इसे बिताना चाहते हैं। शहर के खेल मैदानों की बुकिंग सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है।


Credit By Amar Ujala

Back to top button