खबर शहर , Agra News: जब्त की 240 किलो पॉलिथीन, एक लाख रुपये जुर्माना – INA

आगरा। प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम टास्कफोर्स ने मंगलवार को कार्रवाई की। दरेसी नंबर-2 की दुकानों पर छापा मारकर 240 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की। इन्हें अलग-अलग कट्टों में भरकर दुकानों में रखा गया था। निगम ने चारों दुकानदारों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर एक लाख रुपये वसूले।